Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

Saurabh Das Passport Controversy: सौरभ दास का पासपोर्ट विवाद गरमाया हुआ है। नागपुर पहुंचे अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने नवभारत से बात करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।
saurabh passport controversy
सौरभ दास पासपोर्ट विवाद सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सौरभ दास के पासपोर्ट विवाद पर अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

  • 2019 में बना पासपोर्ट, दो बार विदेश यात्रा; फिर सात साल बाद क्यों उठा विवाद?

  • आशुतोष रांका बोले- युवाओं की शिक्षा और रोजगार पर संसद में चर्चा क्यों नहीं होती?

  • सीजेपी को पांच महीने में युवाओं का समर्थन मिलने का दावा, बदलाव की उम्मीद जताई

Ashutosh Ranka Exclusive Interview: दिल्ली से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर नागपुर पहुंचे सीजेपी के संस्थापक आशुतोष रांका और अभिजीत दीपके ने सौरभ दास के पासपोर्ट विवाद को लेकर सरकार पर तीखे सवाल उठाए।

नवभारत से बातचीत के दौरान दोनों ने इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। जहां अभिजीत दीपके ने पासपोर्ट की जानकारी सार्वजनिक किए जाने पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री का मुद्दा उठाया, वहीं आशुतोष रांका ने युवाओं की शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर सरकार को घेरा।

पूरा विवाद सौरभ दास के पासपोर्ट से जुड़ा है। हाल ही में विदेश यात्रा पर जा रहे सौरभ दास का पासपोर्ट कथित तौर पर गलत पाए जाने के बाद उनकी यात्रा रद्द कर दी गई। इस घटनाक्रम के बाद सीजेपी सरकार पर हमलावर है और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

अभिजीत दीपके ने उठाया प्रधानमंत्री की डिग्री का मुद्दा

नवभारत से बातचीत में अभिजीत दीपके सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने बताया कि सौरभ दास का पासपोर्ट साल 2019 में बना था और वह इसके आधार पर दो बार विदेश यात्रा भी कर चुके हैं। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सात साल तक संबंधित विभाग इस मामले को लेकर क्या कर रहा था?

अभिजीत ने पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री सार्वजनिक करने को लेकर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ एक आम नागरिक के पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाती है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि आखिर देश में यह कैसा सिस्टम चल रहा है?

saurabh passport controversy
दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

आशुतोष रांका बोले- युवाओं के मुद्दों पर बात क्यों नहीं करती सरकार?

वहीं, आशुतोष रांका ने बातचीत के दौरान देश के युवाओं और उनकी राजनीतिक भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में करीब 70 फीसदी युवा मतदाता अपनी भूमिका निभाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संसद और सरकार को देश के युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं करना चाहिए?

आशुतोष ने शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की जरूरत बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 से 12 वर्षों में सरकार ने हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दिया है, जबकि युवाओं की नौकरी और शिक्षा से जुड़े सवालों पर अपेक्षित चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने दावा किया कि सीजेपी को महज पांच महीनों में युवाओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से लेकर एसआईआर जैसे मुद्दों तक युवाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है। आशुतोष का कहना है कि युवा उनके साथ खड़े हैं और यही समर्थन देश में बदलाव की नई राह तैयार करेगा।

saurabh passport controversy
26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

सौरभ दास का पासपोर्ट विवाद क्या है?

सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास का पासपोर्ट विवाद विदेश यात्रा के दौरान दस्तावेजों की वैधता को लेकर सामने आया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सौरभ दास का पासपोर्ट वर्ष 2019 में जारी हुआ था। बताया जा रहा है कि वह इसी पासपोर्ट के आधार पर पहले दो बार विदेश यात्रा भी कर चुके हैं। हालांकि, हाल ही में विदेश जाने के दौरान उनके पासपोर्ट को लेकर आपत्ति जताई गई और उनकी यात्रा रद्द कर दी गई।