केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पुष्पगुच्छ भेंट करते सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis) 
महाराष्ट्र

महायुति में बड़ी सर्जरी पर मंथन! शाह से मिले फडणवीस, महाराष्ट्र में सियासी हलचल

Maharashtra Politics: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।

आकाश मसने

CM Devendra Fadnavis met Amit Shah: मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचारों एवं विवादों के कारण विपक्ष को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि जनता में खराब हो रही सरकार की छवि को बचाने मुख्यमंत्री महायुति सरकार में बड़ी सर्जरी कर सकते हैं। इसके परिणाम स्वरूप कई मंत्रियों की राज्य मंत्रिमंडल से कटिंग हो सकती है तो वहीं मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखने वाले कई विधायकों की ख्वाहिश पूरी हो सकती है।

राज्य की महायुति सरकार सरकार में सर्जरी से पहले मंथन के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ करीब 25 मिनट चर्चा की तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात करके उनका मार्गदर्शन लिया।

पूर्ण बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में आई बीजेपी नीत महायुति सरकार इन दिनों अपने ही मंत्रियों विधायकों से जुड़े विवादों के कारण संकटों का सामना कर रही है। अजित पवार की एनसीपी के नेता एवं कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे बार-बार कृषि और किसानों के संबंध में विवादित बयान देते रहे हैं।

विवादों के घेरे में कई मंत्री

हाल ही में समाप्त हुए विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सदन में रमी सर्कल (ताश) खेलते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद विवादों में घिरे कोकाटे ने अपनी ही सरकार को भिखारी कह दिया। इसी तरह शिंदे की शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट होटल के सौदे के कारण सुर्खियों में आए। बाद में वायरल हुए एक वीडियो में शिरसाट नोटों के बैग के साथ नजर आए।

मंत्री संजय राठोड अपने विभाग में पैसे लेकर नौकरी भर्ती के कारण सुर्खियों में आए। तो वहीं मंत्री भरत गोगावले, मंत्री दादा भुसे, विधायक संजय गायकवाड, बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर आदि नेता भी विवाद अथवा भ्रष्टाचार के कारण सरकार की किरकिरी की वजह बन चुके हैं। इसलिए दावा किया जा रहा है कि सीएम फडणवीस करीब 8 मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर सकते हैं।

इनकी लग सकती है लॉटरी

अटकलें लगाई जा रही हैं कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होने पर विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है तो वहीं उनकी बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं। इधर शिंदे की शिवसेना के संजय बांगर सहित कई दूसरे विधायक भी मंत्री बनने की आस लगाए बैठे हैं। संजय बांगर ने खुल कर कहा है कि वह स्वास्थ्य मंत्री बनने को तैयार हैं।

फेक नैरेटिव सेट करने का प्रयास

इधर महाराष्ट्र बीजेपी अध्य़क्ष रविंद्र चव्हाण ने मंत्रिमंडल में फेरबदल या मंत्रियों को हटाने की अटकलों काे खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ फेक नैरेटिव सेट करने का प्रयास हैं।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम