पीएम नरेंद्र मोदी ने पैठणी साड़ियों की बुनाई और कलाकारी देखी (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

PM मोदी ने मराठवाड़ा की पैठणी कला को सराहा, भारत पर्व में महाराष्ट्र पर्यटन मंडप का किया दौरा

PM Modi Paithani Art: भारत पर्व 2026 में पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मंडप का दौरा कर पैठणी साड़ियों की बुनाई और कलाकारी देखी। उन्होंने बुनकरों से प्रशिक्षण और रोजगार पर चर्चा की।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • आयोजन गुजरात के एकतानगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में हुआ।

  • पर्यटन उपसंचालक विजय जाधव ने प्रधानमंत्री को पैठणी की जानकारी दी।

  • बुनकर कविता अरुण ढवले ने प्रधानमंत्री से संवाद किया।

Paithani Pavilion At Bharat Parv 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकतानगर (केवड़िया) स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित भारत पर्व 2026 के दौरान महाराष्ट्र पर्यटन विभाग के मंडप का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान पारंपरिक पैठणी साड़ियों और उनकी बारीक कलाकारी का विशेष रूप से अवलोकन किया।

साथ ही पैठणी बुनाई के माध्यम से रोजगार और कौशल विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की। महाराष्ट्र पर्यटन संचालनालय के उपसंचालक विजय जाधव ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

उन्होंने पैठणी साड़ी की निर्माण प्रक्रिया, पारंपरिक बुनाई की विशेषताओं और उसमें की जाने वाली बारीक कलाकारी की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी पैठणी कला का उल्लेख कर चुके हैं।

लोगों को पैठणी बुनाई का प्रशिक्षण

इस अवसर पर विजय जाधव ने पैठणी बुनकर कविता अरुण ढवले का प्रधानमंत्री से परिचय कराया। मोदी ने उनसे संवाद करते हुए पूछा कि अब तक कितने लोगों को पैठणी बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान स्थानीय कारीगरों को प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई।

महाराष्ट्र की पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत की झलक

भारत पर्व में महाराष्ट्र पर्यटन विभाग का मंडप राज्य की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित कर रहा है। यहां महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और पारंपरिक कलाओं को विशेष रूप से दर्शाया गया है। मंडप में हस्तकला और हथकरघा उत्पादों के माध्यम से स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा और पारंपरिक कौशल को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

इसके साथ ही राज्य की कला, संस्कृति और खानपान की विशेषताओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाना और देशभर के लोगों को राज्य की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा से मराठवाड़ा की पारंपरिक पैठणी कला को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। इस अवसर पर सहायक जिला पर्यटन अधिकारी शोएब शाह और किरण गाडेकर उपस्थित थे।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण