खवल्या पहाड़ हादसे का दृश्य सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

बेटे को बचाते-बचाते पहाड़ से खदान में गिरे मां-बाप, खवल्या पहाड़ हादसे का दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Khavlya Pahar Accident Video: छत्रपति संभाजीनगर के खवल्या पहाड़ से बेटे को बचाने के चक्कर में माता-पिता भी गहरी खदान में जा गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसका एक वीडियो सामने आया है।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Khavlya Pahar Accident News: छत्रपति संभाजीनगर से सटे धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खवल्या पहाड़ पर घटी खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठे। पारिवारिक विवाद के बाद पहाड़ के खतरनाक किनारे पर पहुंचे एक युवक को बचाने की कोशिश में उसके माता-पिता की भी दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और तिसगांव के पूर्व सरपंच संजय जाधव के अनुसार, यह पूरी घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। युवक घरेलू कलह के कारण खवल्या पहाड़ की सबसे ऊंची और खतरनाक चोटी पर जाकर खड़ा हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही छत्रपति संभाजीनगर पुलिस, अग्निशमन दल की टीम और युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।

तीन घंटे तक चलती रही जिंदगी और मौत की जंग

खवल्या पहाड़ के नीचे और किनारे खड़े होकर पुलिसकर्मी तथा स्थानीय नागरिक युवक को लगातार पीछे हटने के लिए समझाते रहे। मां बेबस होकर अपने बेटे के सामने हाथ जोड़ रही थी और वापस आने की भीख मांग रही थी। पिता भी अपनी जान जोखिम में डालकर उसे सुरक्षित स्थान पर खींचने का हरसंभव प्रयास कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक परिजन और रेस्क्यू टीम युवक की काउंसलिंग में जुटे रहे, लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था।

एक सेकंड में मिट गया पूरा परिवार

दोपहर करीब एक बजे अचानक युवक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गहरी खदान की तरफ गिरने लगा। बेटे को नीचे गिरते देख मां-बाप उसे पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया। इसी आपाधापी में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे भी गहरी खदान में जा गिरे। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तीनों पहाड़ से गहरी खाई में गिरते दिख रहे है।

खवल्या पहाड़ से गिरने के बाद खदान के निचले हिस्से में मौजूद बड़े-बड़े पत्थरों से टकराने के कारण तीनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

शवों को रेस्क्यू कर घाटी अस्पताल भेजा गया

घटना के तुरंत बाद छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खदान में उतरकर राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए शासकीय घाटी अस्पताल भेजा गया। इस दिल दहला देने वाले हादसे से तिसगांव, देवलाई और सातारा परिसर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग