लव ट्रायंगल में गई हिस्ट्रीशीटर की जान, प्रेमिका को दोस्त के साथ देख आपा खोया, गौरव रगड़े की चाकू गोदकर हत्या

Nagar Crime News: नागपुर के नरेंद्रनगर में गर्लफ्रेंड के अफेयर से नाराज हिस्ट्रीशीटर गौरव रगड़े की उसके ही दोस्त गौरव राऊत ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
Nagpur History Sheeter Gaurav Ragde Murder
गौरव रगड़े की हत्या के स्थान पर जांच करती नागपुर पुलिसफोटो नवभारत
Published on
Updated on

Nagpur History Sheeter Gaurav Ragde Murder: नागपुर के नरेंद्रनगर इलाके में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। गर्लफ्रेंड के किसी और के साथ कमरे में होने की भनक लगते ही वहां पहुंचे एक कुख्यात अपराधी की उसी के दोस्त ने चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुंजीलालपेठ, अजनी निवासी गौरव पंकज रगड़े (30) के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यवतमाल निवासी आरोपी गौरव रामभाऊ राऊत (27) को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि गर्लफ्रेंड के किसी और के साथ रूम में होने की जानकारी मिलने पर अपराधी वहां पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी युवक के साथ उसका विवाद हुआ। नरेंद्रनगर रिंग रोड पर ही दोनों की झड़प हुई। आरोपी ने चाकू घोंपकर अपराधी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि अजनी पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक कुंजीलालपेठ, अजनी निवासी गौरव पंकज रगड़े (30) बताया गया। आरोपी गौरव रामभाऊ राऊत (27) मूलत: यवतमाल जिले के दिग्रस का रहने वाला है। वह पिछले कुछ महीनों से नरेंद्रनगर के सुंदरबन में देशमुख के मकान में किराये से रह रहा था।

जमानत पर जेल से बाहर आया था गौरव रगड़े

मृतक गौरव रगड़े चर्चित हिस्ट्रीशीटर था। उस पर जूनी शुक्रवारी के गमछू लांबट और अजनी के गौत्या की हत्या का मामला दर्ज था। इसके अलावा भी लूटपाट के मामले दर्ज है। कुछ समय पहले ही वह अजनी थाने में दर्ज हुए डकैती के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था।

मूलत: मुंबई की रहने वाली दीपाली विजय सालुंके उर्फ बाली के साथ रगड़े के डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध थे। तब से दोनों लिव-इन में रगड़े के घर पर ही रहते थे। हालांकि रगड़े परिवार को उन दोनों के संबंध पर आपत्ति थी लेकिन उसके आगे कोई कुछ बोल नहीं पाया।

रगड़े के जेल जाने के बाद गहरी हुई प्रेमिका और दोस्त की नजदीकियां

गौरव रगड़े के जरिए ही बाली का परिचय आरोपी गौरव राऊत से हुआ था। कुछ महीने पहले रगड़े ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और जेल चला गया। तब से बाली और राऊत की दोस्ती गहरी हो गई थी और यह बात रगड़े को खल रही थी।

साथ बैठकर पी रहे थे शराब

बाली गुरुवार की दोपहर 3 बजे के दौरान गौरव राऊत से मिलने नरेंद्रनगर स्थित उसके रूम पर पहुंची। वहां राऊत के 2 दोस्त भी मौजूद थे। सभी ने वहां बैठकर शराब की पार्टी की। शाम 4.30 बजे के दौरान रगड़े को पता चला कि बाली उसके दोस्त राऊत के साथ रूम में पार्टी कर रही है। यह पता चलते ही गौरव रगड़े आगबबूला हो गया और चाकू के साथ राऊत के रूम के बाहर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा।

दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी राऊत ने दरवाजा नहीं खोला। इसी दौरान सभी पिछले दरवाजे से बाहर निकलकर भागने लगे। रगड़े ने राऊत का पीछा शुरू किया और उसे नरेंद्रनगर नाले के पास पकड़ लिया। दोनों के बीच जमकर झड़प हुई।

Nagpur History Sheeter Gaurav Ragde Murder
बच्चों के खाद्य पदार्थों की शिकायत करना क्या अपराध है? पुणे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की गई नौकरी, देखें VIDEO

चाकू छीनकर छाती में घोपा

इसी दौरान राऊत ने रगड़े का चाकू छीनकर उसकी ही छाती में घोप दिया। रगड़े वहीं ढेर हो गया। तब तक अजनी पुलिस को विवाद की जानकारी मिल चुकी थी। डीबी स्क्वाड ने घटनास्थल से भाग रहे राऊत को पीछा करके आरयूबी के पास दबोच लिया। रगड़े को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अजनी के इंस्पेक्टर नितिनचंद्र राजकुमार और बेलतरोड़ी के पीआई कावड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीआईजी क्राइम वसंत परदेशी, डीआईजी साउथ रीजन राजेंद्र दाभाड़े, डीसीपी एस. ऋषिकेश रेड्डी और एसीपी नरेंद्र हिवरे सहित क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।

बेलतरोड़ी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। नागपुर शहर में लगातार हो रही हत्याओं से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महज 5 दिन के भीतर हत्या की यह 5वीं वारदात है।

Navbharat Live
navbharatlive.com