हर्सूल बुलडोजर कार्रवाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

हर्सूल में भूमाफिया पर मनपा का प्रहार, 750 अवैध प्लॉटों पर चला बुलडोजर, दो अनधिकृत ले-आउट ध्वस्त

Harsul Illegal Plotting: छत्रपति संभाजीनगर के हर्सूल क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मनपा ने बड़ी कार्रवाई की। दो अनधिकृत ले-आउट के करीब 750 प्लॉटों का सीमांकन जेसीबी से ध्वस्त किया गया।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ महानगरपालिका ने कार्रवाई तेज कर दी है। हर्सूल क्षेत्र में मनपा के अतिक्रमण विभाग ने दो अनधिकृत ले-आउट पर कार्रवाई करते हुए करीब 750 प्लॉटों के सीमांकन को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

इसके अलावा मौके पर बनाए गए चार अवैध निर्माण भी गिराए गए। आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर अतिक्रमण विभाग के सनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन की गई इस कार्रवाई से बिना अनुमति ले-आउट विकसित कर प्लॉट बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।

एक ले-आउट में 350 प्लॉट पर कार्रवाई

संतोष वाहुले ने बताया की हर्सूल स्थित गट क्रमांक 15 में बिना अनुमति ले-आउट विकसित किए जाने की जानकारी मनपा अधिकारियों को मिली थी। उसके अनुसार, जाकेर पठान द्वारा विकसित किए गए इस अनधिकृत ले-आउट पर कार्रवाई करते हुए 350 प्लॉटों का सीमांकन हटाया गया। इसके साथ ही वहां बनाया गया एक अवैध निर्माण भी ध्वस्त कर दिया गया।

दूसरे ले-आउट के 400 प्लॉट ध्वस्त

गट क्रमांक 279 में औताडे और माधव वाणी के स्वामित्व वाली जमीन पर की गई कथित अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ भी मनपा ने कार्रवाई की। इस स्थान पर करीब 400 प्लॉटों का सीमांकन जेसीबी से हटाया गया। साथ ही वहां बनाए गए तीन अवैध निर्माणों को भी गिरा दिया गया।

अतिक्रमण विभाग की टीम ने की कार्रवाई

अतिक्रमण विभाग के सनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त संजय सुरडकर और उदय मानवतकर के नेतृत्व में मनपा की टीम ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई पूरी की। इमारत निरीक्षक रवींद्र देसाई, वाचा सुंदर, राम प्रधान, अशोक कदम और नागरी मित्र दल के कर्मचारियों ने भी अभियान में सहभागिता की।

बिना अनुमति प्लॉटिंग पर सख्ती

संतोष वाहुले ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति ले-आउट विकसित कर प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश के बाद अतिक्रमण विभाग ने अवैध प्लॉटिंग के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन ने नागरिकों से भी अनधिकृत ले-आउट में प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से मंजूरी और दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है।

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता