मुंबई में प्रभादेवी की रुस्तमजी क्राउन इमारत में अवैध निर्माण पर BMC का हथौड़ा, 9 फ्लैटों में की गई कार्रवाई

Mumbai Illegal Construction: मुंबई के प्रभादेवी स्थित 63 मंजिला रुस्तमजी क्राउन इमारत में एफएसआई उल्लंघन और अनधिकृत निर्माण पर बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 फ्लैटों के अवैध हिस्से को हटा दिया।
Major action by BMC at Mumbai's Rustomjee Crown building; illegal constructions removed from 9 apartments
बीएमसी कार्रवाई , अवैध निर्माणसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai BMC Action Rustomjee Crown Prabhadevi: प्रभादेवी स्थित रुस्तमजी क्राउन इमारत में स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन कर किए गए अनधिकृत निर्माण और बदलावों के खिलाफ बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई की है। महानगरपालिका ने कार्रवाई के दौरान इमारत के 9 घरों में किए गए अवैध निर्माण को हटाया।

63 मंजिला इमारत में आवासीय हिस्से पर कार्रवाई

रुस्तमजी क्राउन इमारत में तीन बेसमेंट, भूतल और कुल 63 मंजिलें हैं। पहली से 12वीं मंजिल तक पार्किंग की व्यवस्था है, जबकि 10वीं और 11वीं मंजिल पर फिटनेस सेंटर तथा 13वीं मंजिल पर सर्विस फ्लोर है। 14वीं से 63वीं मंजिल तक का हिस्सा आवासीय उपयोग के लिए निर्धारित है।

तीन विंग में बंटा है आवासीय हिस्सा

इमारत के आवासीय हिस्से में ए, बी और सी नाम से तीन विंग हैं। इनमें ए और बी विंग को ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट मिल चुका है। दोनों विंग में 186-186 घर हैं। बीएमसी के अनुसार, स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए गए निर्माण और बदलावों को लेकर शिकायतें मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

FSI उल्लंघन की शिकायतों पर 138 नोटिस

बीएमसी को रुस्तमजी क्राउन की ए और बी विंग में एफएसआई उल्लंघन और अनधिकृत निर्माण से जुड़ी शिकायतें मिली थीं। इसके बाद संबंधित घरों को कुल 138 नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के माध्यम से संबंधित संपत्ति मालिकों को स्वीकृत योजना के अनुसार निर्माण बनाए रखने और अनधिकृत बदलावों को हटाने के निर्देश दिए गए थे।

Major action by BMC at Mumbai's Rustomjee Crown building; illegal constructions removed from 9 apartments
पहले नोटिस, 3 माह बाद बैज सस्पेंड? मुंबई ऑटो चालकों को व्यावहारिक मराठी सिखाने का अभियान रहेगा जारी

9 घरों में हटाया गया अवैध निर्माण

मुंबई बीएमसी की कार्रवाई के दौरान नौ घरों में स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए गए निर्माण और बदलावों को हटाया गया। महानगरपालिका की ओर से अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को आगे भी जारी रखने की संभावना है।

इस कार्रवाई के जरिए बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत निर्माण योजना का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com