इंडियन को-ऑपरेटिव समिट एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 (सोर्स: नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर के देवगिरी बैंक का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, ग्राहक सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

Devgiri Bank Award: छत्रपति संभाजीनगर के देवगिरी नागरी सहकारी बैंक को दिल्ली में Excellence in Customer Service Award 2026 मिला। RBI निदेशक सतीश मराठे ने सम्मानित किया।

शफीउल्ला हुसैनी, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर के देवगिरी सहकारी बैंक को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

  • नई दिल्ली के भव्य समारोह में आरबीआई निदेशक सतीश मराठे ने बैंक को सम्मानित किया।

  • बैंक अध्यक्ष किशोर शितोले ने ग्राहकों के अटूट विश्वास को प्रगति की नींव बताया।

Chhatrapati Sambhajinagar Bank Excellence in Customer Service Award 2026: छत्रपति संभाजीनगर ग्राहकों का विश्वास, बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के दम पर देवगिरी नागरी सहकारी बैंक ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। बैंक को ग्राहक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘एक्सीलेंस इन कस्टमर सर्विस’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मिले इस सम्मान से बैंक के साथ ही छत्रपति संभाजीनगर के सहकार क्षेत्र का गौरव भी बढ़ा है।

राष्ट्रीय मंच पर बैंक की उपलब्धि का सम्मान

19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में ‘इंडियन को-ऑपरेटिव समिट एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक सतीश मराठे के हाथों देवगिरी बैंक को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसायटीज (एनएएफसीयूबी) के अध्यक्ष लक्ष्मी दास तथा सारस्वत सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गौतम ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैंक की ओर से संचालक राजेश जैन, एड।सागर विद्वंस और उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी दत्ता शिंदे ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।

ग्राहक विश्वास को बताया सफलता का आधार

बैंक के अध्यक्ष किशोर शितोले ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास और उन्हें दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण सेवाएं ही बैंक की प्रगति का सबसे बड़ा आधार हैं। बदलती बैंकिंग व्यवस्था में ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझते हुए आधुनिक तकनीक अपनाने, सेवाओं को सरल बनाने और त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान बैंक के संचालक मंडल के निर्णयों, अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत तथा ग्राहकों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

राष्ट्रीय मंच पर सहकार क्षेत्र का मंथन

सहकार से समृद्धि : सुशासन, डिजिटल बदलाव और उत्कृष्टता विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों और सहकार क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। ग्राहक सेवा के क्षेत्र में देवगिरी बैंक को मिला यह सम्मान भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने की प्रेरणा बनेगा।

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु