छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने की संपत्ति कर वसूली (सोर्स: AI)
छत्रपति संभाजीनगर

टैक्स बकायेदारों पर छत्रपति संभाजीनगर मनपा की कार्रवाई, 20 लाख रूपये वसूले; अब तक 134 संपत्तियां सील

Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax Recovery: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा ने संपत्ति कर बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए 18 संपत्तियों से 20 लाख रुपये वसूले। अब तक 134 संपत्तियों पर सीलिंग हुई।

आलोक उमाकृष्ण

Property Tax Recovery 18 Defaulters: संपत्ति कर की बकाया राशि वसूलने के लिए छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने गुरुवार को शहर के बकायेदारों पर नकेल कसी। विभिन्न जोन के कर वसूली दलों ने 18 संपत्तियों पर कार्रवाई कर 20 लाख रुपये कर वसूलकर कुछ संपत्तियों को सील भी किया। मनपा ने बकायेदारों के खिलाफ अब तक मुहिम चलाकर 134 संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई की है।

बकायेदारों को भुगतान कर जब्ती की कार्रवाई से बचने की अपील

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने संपत्ति कर की बकाया राशि रखने वाले नागरिकों से समय पर भुगतान करने की अपील की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया कर का भुगतान नहीं करने पर मनपा की ओर से जब्ती और सीलिंग जैसी कार्रवाई की जा सकती है। इसी के तहत अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले के मार्गदर्शन में कर वसूली अभियान को तेज किया गया।

उपायुक्त (कर निर्धारक व संकलक) विकास नवाले ने सभी जोन कार्यालयों के कर वसूली दलों को बकायेदार संपत्तियों की सूची उपलब्ध कराई। इसके आधार पर संबंधित टीमों को मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मनपा प्रशासन ने बकाया राशि जल्द जमा करने और कार्रवाई से बचने की अपील की है।

जोनवार कार्रवाई में बकायेदारों से लाखों की वसूली

मनपा के विभिन्न जोन कार्यालयों की कर वसूली टीमों ने संपत्ति कर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जोन-1 की टीम ने दो संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपये की कर वसूली की। वहीं, जोन-2 में तीन संपत्तियों पर कार्रवाई कर 2 लाख रुपये वसूले गए।

TAX जोन-4 की टीम ने बकाया कर नहीं चुकाने वाली चार संपत्तियों को सील किया। इसी तरह जोन-7 में तीन संपत्तियों को सील करते हुए बकायेदारों से 4 लाख रुपये के चेक प्राप्त किए गए। छत्रपति संभाजीनगर मनपा की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मचा है और प्रशासन ने समय पर कर भुगतान की अपील की है।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?