छत्रपति संभाजीनगर में पानी की बर्बादी पर मनपा का एक्शन, 39 अवैध नल कनेक्शन काटे, लगा 10 हजार रुपये का जुर्माना

Sambhajinagar Illegal Water Connections: छत्रपति संभाजीनगर की आसेफिया कॉलोनी में मुख्य जलवाहिनी से जुड़े 39 अवैध नल कनेक्शन काटे गए। पानी की बर्बादी पर मनपा ने मौके पर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Water Connections 39 Taps Cut Fine
अवैध जल कनेक्शन के 39 नल काटे(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Illegal Water Connections 39 Taps Cut Fine: छत्रपति संभाजीनगर शहर में सड़क पर बहते स्वच्छ पानी को देखकर मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद जलापूर्ति विभाग ने बेगमपुरा रोड स्थित घाटी अस्पताल के पीछे आसिफिया कॉलोनी में अभियान चलाकर मुख्य जलवाहिनी से लिए गए 39 अवैध नल कनेक्शन काट दिए। पानी की बर्बादी करने वालों से मौके पर ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

सड़क पर बह रहा था हजारों लीटर पानी

आयुक्त अमोल येडगे गुरुवार सुबह शहर के निरीक्षण पर थे। इसी दौरान उन्हें सड़क पर बड़ी मात्रा में स्वच्छ पानी बहता दिखाई दिया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जांच में पता चला कि आसेफिया कॉलोनी में 250 मिलीमीटर व्यास की मुख्य जलवाहिनी से कई अवैध नल कनेक्शन लिए गए थे। इन्हीं के कारण पानी सड़क पर बह रहा था।

अवैध नल कनेक्शन काटकर रोकी पानी की बर्बादी

मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश के बाद जलापूर्ति विभाग की टीम ने आसेफिया कॉलोनी में तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मुख्य जलवाहिनी से जुड़े सभी 39 अवैध नल कनेक्शन चिन्हित किए गए और उन्हें मौके पर ही काट दिया गया।

इन कनेक्शनों के कारण बड़ी मात्रा में स्वच्छ पानी सड़क पर बह रहा था और लगातार पानी की बर्बादी हो रही थी। कनेक्शन काटे जाने के बाद सड़क पर बह रहा पानी बंद हो गया। इसके साथ ही अवैध रूप से जलापूर्ति लेने वाले संबंधित लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की गई। मनपा ने स्पष्ट किया कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Water Connections 39 Taps Cut Fine
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर बेंच में याचिका दायर, SIR में हटाए गए नाम जोड़ने की मांग

आगे भी जारी रहेगा एक्शन

यह कार्रवाई अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले के मार्गदर्शन में कार्यकारी अभियंता दत्तात्रय गायकवाड, उपअभियंता मिलिंद भामरे, कनिष्ठ अभियंता सचिन वेलदोडे, अभियंता रोहित इंगले सहित कर्मचारियों ने की। छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जलापूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और स्वच्छ पानी की बर्बादी करने वालों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे मुख्य जलवाहिनी से अवैध रूप से कनेक्शन न लें और पानी की बर्बादी से बचें। मनपा की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जलापूर्ति लाइनों की जांच करेगी और अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com