महाराष्ट्र में 29 सितंबर को रोजगार महाकुंभ, नासिक-कोकण में 25 हजार से ज्यादा मौके, 1 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Maharashtra Rojgar Mahakumbh 2026: महाराष्ट्र में 29 सितंबर को रोजगार महाकुंभ होगा। नासिक-कोकण के जिलों में 418 से अधिक स्थानों पर मेले लगेंगे, जहां 1,500 कंपनियां 25 हजार से ज्यादा अवसर देंगी।
Maharashtra Rojgar Mahakumbh 25000 Jobs Nashik Konkan September
महाराष्ट्र में रोजगार महाकुंभ की तैयारी(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

25000 Jobs Nashik Konkan September 29: महाराष्ट्र के युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए कौशल, रोजगार, उद्योजकता व नाविन्यता विभाग द्वारा 29 सितंबर को 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है।

चुनावी आचार संहिता के कारण इसे टप्प्याटप्प्याने (चरणबद्ध तरीके से) आयोजित किया जा रहा है, जिसके पहले चरण में नासिक और कोकण विभाग के सभी जिलों में 418 से अधिक स्थानों पर रोजगार मेले और प्लेसमेंट ड्राइव होंगे।

इस व्यापक रोजगार अभियान का उद्घाटन 29 सितंबर 2026 को सुबह 10।30 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुंबई स्थित एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय में किया जाएगा।

लाखों उम्मीदवार और 25 हजार से अधिक पद

रोजगार महाकुंभ में अब तक 1,500 से अधिक कंपनियों ने भागीदारी दर्ज कराई है। इस अभियान के लिए 1 लाख से ज्यादा इच्छुक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इन उम्मीदवारों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 25 हजार से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर उन्हें उपयुक्त पदों से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

स्थानीय प्रशासन और शैक्षणिक संस्थान मिलकर ‘कैंडिडेट-वैकेंसी मैचिंग’ कर रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को उनकी पात्रता के अनुरूप कंपनियों और उपलब्ध पदों से सीधे जोड़ना है, ताकि भर्ती प्रक्रिया अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

Maharashtra Rojgar Mahakumbh 25000 Jobs Nashik Konkan September
नासिक में किसानों की समस्याओं पर हाईलेवल बैठक, दत्तात्रय भरणे ने अधिकारियों को खेतों में जाने के दिए निर्देश

प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग और महिला विशेष मेला

रोजगार महाकुंभ में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए तैयार करने के उद्देश्य से पर्सनालिटी डेवलपमेंट और सॉफ्ट स्किल्स का प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को इंटरव्यू में प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और पेशेवर व्यवहार से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महिला रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। इस ड्राइव में केवल महिलाएं हिस्सा लेंगी। इसका उद्देश्य योग्य महिला उम्मीदवारों को कंपनियों के साथ सीधे जोड़कर उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Maharashtra Rojgar Mahakumbh 25000 Jobs Nashik Konkan September
नियमित विमान सेवा शुरू होने से होगा सभी क्षेत्रों का विकास - अकोला के व्यापार जगत में सभी चाहते हैं विमान सेवा

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा धारक सभी पात्र महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं। उम्मीदवार दिए गए आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक के जरिए तुरंत अपना पूर्व-पंजीकरण पूरा करें। मुंबई शहर कौशल विकास विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक महिलाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com