छत्रपति संभाजीनगर लापता मामले  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर के चार इलाकों में अपहरण की चार घटनाओं से हड़कंप, पति-पत्नी समेत युवक लापता

Sambhajinagar Missing Persons: छत्रपति संभाजीनगर के सातारा, एमआईडीसी वालुज, पुंडलिकनगर और मुकुंदवाड़ी थाना क्षेत्रों से पति-पत्नी समेत चार लोगों के लापता होने और अपहरण की आशंका के मामले सामने आए हैं।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Crime Update: छत्रपति संभाजीनगर शहर में अलग-अलग स्थानों से पति-पत्नी समेत तीन लोगों के लापता होने और अपहरण की आशंका के चार मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। सातारा, एमआईडीसी वालुज, पुंडलिकनगर और मुकुंदवाड़ी थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं को लेकर संबंधित थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

तड़के घर से निकला पति, नहीं लौटा

सातारा थाना क्षेत्र के देवलाई चौक स्थित अरुणोदय कॉलोनी में शिकायतकर्ता का पति 13 सितंबर को तड़के करीब 4.30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे जबरन छिपाकर रखा या बंधक बनाया हो सकता है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

एमआईडीसी वालुज थाना क्षेत्र के निरंकारनगर, वडगांव कोल्हाटी में शिकायतकर्ता की पत्नी 14 सितंबर को दोपहर करीब 2.30 बजे घर से लापता हो गई। शिकायत में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे ले जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।

युवक और महिला के लापता होने की भी शिकायत

पुंडलिकनगर थाना क्षेत्र के बंबाटनगर में 10 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ। उसके माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

मुकुंदवाड़ी थाना क्षेत्र के संजयनगर में शिकायतकर्ता की पत्नी 15 सितंबर को तड़के 4 से 4.45 बजे के बीच घर में हुए विवाद के बाद चली गई। परिजनों ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। चारों मामलों में पुलिस संभावित स्थानों और संपर्कों की जानकारी जुटाकर लापता लोगों की तलाश कर रही है।

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका