छत्रपती संभाजीनगर पिस्तौल बरामद (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, जाटवाड़ा रोड के गैलेक्सी टर्फ पर बेगमपुरा पुलिस की कार्रवाई

Chhatrapati Sambhajinagar Pistol Seizure: छत्रपती संभाजीनगर के जटवाड़ा रोड स्थित गैलेक्सी टर्फ से बेगमपुरा पुलिस ने देसी पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Jatwada Road Police Action: छत्रपती संभाजीनगर शहर के जटवाडा रोड पर स्थित गैलेक्सी टर्फ पर देसी पिस्तौल लेकर पहुंचे दो युवकों को बेगमपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन सहित करीब 63 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया। यह जानकारी बेगमपुरा पुलिस थाने की पीआई प्रवीणा यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज अलीम शेख (19), निवासी जटवाड़ा गांव और खान अय्यान नईम खान (21), निवासी जफर पार्क, जटवाड़ा रोड के रूप में हुई है। यह जानकारी भी पीआई प्रवीणा यादव ने दी। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की शाम करीब 5 बजे अरबाज शेख गैलेक्सी टर्फ परिसर में संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।

दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत

तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि पिस्तौल अय्यान खान ने उसे दी थी। इसके बाद पुलिस ने अय्यान को भी गिरफ्तार किया। अरबाज के मोबाइल की फोटो गैलरी में पिस्तौल के फोटो और वीडियो भी मिले। यह जानकारी पीआई प्रवीणा यादव ने दी।

तीन दिन की पुलिस हिरासत

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। अदालत ने दोनों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनीषा केदार कर रही हैं।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस