

Nitin Gadkari Slams Rahul Gandhi: नागपुर में बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आप कितना भी नाटक करें, देश की जनता आपको वोट नहीं देगी। उल्टा, आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी ही कमजोर होती जाएगी।
गडकरी ने कांग्रेस पर इमरजेंसी लगाने और न्यायपालिका व चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से हटाकर लोकतंत्र की रक्षा की है और आगे भी इसके लिए काम करती रहेगी। गडकरी ने विविधता में एकता को भारत की विशेषता बताते हुए कहा कि बीजेपी किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करती और लोकतंत्र की रक्षा करना ही उसका उद्देश्य है।
खबर अपडेट हो रही है...