

नवभारत टेक डेस्क: रंगों का त्योहार होली आ चुका है और इस खास मौके पर लोग खूबसूरत फोटो और शानदार वीडियो कैप्चर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अगर आपके पास iPhone है, तो आप कुछ स्पेशल सेटिंग्स अपनाकर अपने होली के पलों को और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं। इन सेटिंग्स की मदद से आपको सिनेमैटिक शॉट्स भी मिलेंगे और वीडियो एडिटिंग भी आसान हो जाएगी।
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में स्लो-मोशन वीडियो शूट करने का फीचर मिलता है, लेकिन iPhone का स्लो-मोशन मोड बेहद शानदार होता है। अगर आपके पास Apple के फ्लैगशिप मॉडल हैं, तो आप 4K 120 FPS पर स्लो-मोशन वीडियो शूट कर सकते हैं।
इसके अलावा, सिनेमैटिक मोड का उपयोग करके आप अपने वीडियो को और भी अधिक प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं। यह फीचर बैकग्राउंड को ब्लर कर सब्जेक्ट को ज्यादा शार्प बनाता है, जिससे वीडियो में एकदम फिल्मी टच आता है।
अगर आप अपने फोटो और वीडियो को एडिट करना पसंद करते हैं, तो हमेशा ProRAW मोड में शूट करें। ProRAW मोड की मदद से आप अपनी फुटेज पर बेहतर कंट्रोल रख सकते हैं और बाद में उसे मनचाहा लुक दे सकते हैं।
अगर आप होली पर लोगों की शानदार तस्वीरें लेना चाहते हैं, तो पोर्ट्रेट मोड सबसे बेहतर विकल्प रहेगा। इस मोड में बैकग्राउंड ब्लर हो जाता है, जिससे चेहरे पर लगे रंग ज्यादा शानदार दिखते हैं। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अगर आप इस होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो iPhone की इन खास सेटिंग्स को अपनाकर शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। स्लो-मोशन, सिनेमैटिक मोड, ProRAW और पोर्ट्रेट मोड का सही उपयोग करके आप अपने होली के खूबसूरत पलों को हमेशा के लिए सहेज सकते हैं।