अकोला: कांग्रेस पार्षद के पति याकूब पठान की हत्या के मामले में दो और गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा पुलिस हिरासत में

Akola Yakub Pathan Murder Case: अकोला में कांग्रेस पार्षद के पति याकूब पठान की हत्या के मामले में पुलिस ने नागपुर से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। केस में अब तक पांच आरोपी पकड़े गए हैं।
Akola Yakub Pathan Murder Case
याकूब पठान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yakub Pathan Murder Case: अकोला जिले में रामदासपेठ पुलिस थाने के सामने दिनदहाड़े कांग्रेस पार्षद के पति याकूब पठान की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने नागपुर से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नागपुर से पिता-पुत्र पकड़े गए

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम अय्यूब गुलाम नबी और उसके बेटे इमरान अहमद गुलाम अय्यूब के रूप में हुई है। दोनों को अकोला की अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इस हत्याकांड की जांच पहले रामदासपेठ पुलिस के पास थी। हालांकि, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने जांच रामदासपेठ पुलिस से हटाकर उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल को सौंप दी। इसके बाद जांच दल ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने नागपुर से पिता-पुत्र कोगिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Akola Yakub Pathan Murder Case
वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन की तालाबंदी से अधिकारी-कर्मचारी फंसे, छह छात्रों पर केस हुआ FIR

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

याकूब पठान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने पहले वसीम गुलाम अहमद अय्यूब, अनवर रन्नू चौधरी और मोहम्मद अशफाक मो. इशाक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका और हत्या के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। इसी बीच जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने नागपुर से गुलाम अय्यूब गुलाम नबी और उसके बेटे इमरान अहमद गुलाम अय्यूब को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को अकोला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पिता-पुत्र से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साजिश की जानकारी जुटा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com