ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां मुस्लिमों को शिक्षा से दूर रखा जाता है। ओवैसी ने कहा कि यह सरकार का आंकड़ा है।
Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

  • असदुद्दीन ओवैसी ने कहा जहां-जहां BJP की सरकार वहां मुस्लिमों को रखा जाता शिक्षा से दूर

  • ओवैसी ने कहा कि यह उनका निजी आंकड़ा नहीं, बल्कि भारत सरकार के आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित है

Owaisi Big Allegation On BJP To Muslim Education: AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश में मुस्लिम बच्चों की शिक्षा और स्कूलों की उपलब्धता को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के सैकड़ों ऐसे गांव हैं, जहां मुस्लिम आबादी होने के बावजूद स्कूल नहीं हैं। ओवैसी ने कहा कि यह उनका निजी आंकड़ा नहीं, बल्कि भारत सरकार के आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित है।

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में मुस्लिम आबादी 19.26 प्रतिशत है, लेकिन शिक्षा के अलग-अलग स्तरों पर मुस्लिम बच्चों के नामांकन का प्रतिशत इससे काफी कम है। उनके मुताबिक, वर्ष 2021-22 के आंकड़ों में प्राथमिक स्तर पर मुस्लिम बच्चों का नामांकन 17.3 प्रतिशत था। माध्यमिक स्तर पर यह घटकर 12.6 प्रतिशत और उच्च माध्यमिक स्तर पर महज 11.4 प्रतिशत रह गया।

Asaduddin Owaisi
मुरैना में कार्तिक स्नान के दौरान कुंवारी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

ओवैसी ने मुस्लिम शिक्षा पर उठाए सवाल

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर प्राथमिक शिक्षा के बाद मुस्लिम बच्चों की संख्या लगातार क्यों घट रही है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? ओवैसी ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्कूलों की कमी के साथ-साथ बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक माहौल की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि BJP शासित राज्यों में मुसलमानों को शिक्षा से दूर रखने की सोची-समझी और व्यवस्थित कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि सरकारी आंकड़े मुस्लिम बच्चों की शिक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

Asaduddin Owaisi
दसवें दीपोत्सव में रामनगरी के 500 वर्षों का इतिहास होगा जीवंत,मंदिर निर्माण से कायाकल्प तक की झलक

प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक मुस्लिम छात्रों की हिस्सेदारी में गिरावट

गौरतलब है कि नामांकन के आंकड़ों में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक मुस्लिम छात्रों की हिस्सेदारी में गिरावट शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक महत्वपूर्ण चिंता है। उपलब्ध डेटा के अनुसार मुस्लिम छात्र प्राथमिक स्तर से हायर एजुकेशन के लिए जैसे आगे बढ़ते है उनकी शिक्षा छूटते जाती है। इसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि BJP शासित राज्यों में मुसलमानों को शिक्षा से दूर रखने की सोची-समझी और व्यवस्थित साजिश की जा रही है।