Wardha News: दुबई घूमने का सपना पड़ा भारी, टिकट बुकिंग के नाम पर युवक से 3.25 लाख की ठगी

Wardha Online Fraud: वर्धा में दुबई टूर की टिकट बुकिंग के नाम पर युवक से 3.25 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई। रामनगर पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी के तीन लोगों पर मामला दर्ज किया।
wardha dubai tour ticket booking fraud 3 25 lakh
वर्धा दुबई टूर धोखाधड़ी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wardha Dubai Tour Fraud: ठगी की नई-नई तरकीब अपनानें वाले ठग अब पर्यटन के नाम पर भी लूटने पर उतारु है। दरअसल दुबई में पर्यटन के लिए जाने के नाम पर हवाई जहाज की टिकट बुक कराकर युवक से करीब 3 लाख 25 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में रामनगर पुलिस ने दिल्ली निवासी ट्रैवल्स एजेंसी के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर के राष्ट्रभाषा रोड निवासी सागर प्रदीप मिश्रा (26) पुणे की एक कंपनी में काम करता है। 4 सितंबर को वह वर्धा स्थित अपने घर आया था। सागर ने परिजनों के साथ दुबई घूमने जाने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने ऑनलाइन गूगल पर ट्रैवल्स एंड इंडिया प्रा. लि. कंपनी को सर्च कर उससे संपर्क किया। एजेंसी के तीन लोगों ने सागर से फोन पर संपर्क किया। इनमें प्रग्रा शर्मा, विवेक कुमार मिश्रा और नीरज का समावेश था। तीनों ने उसे पूरा टूर पैकेज समझाया।

wardha dubai tour ticket booking fraud 3 25 lakh
वर्धा के हिंदी विश्वविद्यालय में छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी, मिल रहा राजनीतिक संगठनों का समर्थन

पांच टिकटों के लिए लिए 3.25 लाख

इसके बाद दुबई जाने के लिए पांच लोगों की हवाई जहाज की टिकट बुक कराने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 65 हजार रुपए के हिसाब से कुल 3 लाख 25 हजार रुपए सागर से लिए गए। सागर ने यह रकम गूगल पे और फोन पे के माध्यम से तीनों के बताए खातों में भेज दी। कुछ दिनों बाद सागर को फोन आया कि उसकी बुकिंग की तारीख में बदलाव करना पड़ेगा। अधिक जानकारी पूछने पर उसे वीजा में समस्या होने की बात बताई गई और कहा गया कि उसका वीजा भी बदलना पड़ेगा।

तीन आरोपियों पर केस दर्ज

इस पर सागर को संदेह हुआ और उसने आरोपियों से रकम वापस करने की मांग की। आरोपियों ने बताया कि उनके बैंक खाते फ्रीज हो गए हैं और खाते शुरू होने के बाद रकम लौटा दी जाएगी। कुछ दिनों बाद सागर ने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन तीनों के मोबाइल फोन बंद आने लगे।

इसके बाद धोखाधड़ी होने की बात उसके ध्यान में आई। सागर मिश्रा वर्धा साइबर सेल पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में तकनीकी जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, रामनगर पुलिस ने दिल्ली निवासी प्रग्रा शर्मा, विवेक कुमार मिश्रा और नीरज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com