संभाजीनगर सीवरेज नेटवर्क विस्तार सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में 27.84 करोड़ से बिछेगी नई सीवरेज लाइन, 41.5 किमी पुरानी पाइपलाइन बदलेगी

Sambhajinagar Sewerage Expansion: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने 27.84 करोड़ के सीवरेज कार्यों को मंजूरी दी। 33.5 किमी नई लाइन, 41.5 किमी पुरानी पाइपलाइन और 1,000 प्रॉपर्टी चैंबर बनाए जाएंगे।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर में बची हुई 27.84 करोड़ की राशि से पूर्व और मध्य विधानसभा क्षेत्रों में सीवरेज कार्य होंगे।

  • 33.5 किमी नई लाइन बिछेगी और 41.5 किमी पुरानी पाइपलाइन बदली जाएगी।

  • एक हजार प्रॉपर्टी चैंबर बनाए जाएंगे; मनपा की आमसभा ने संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Sambhajinagar Sewerage Network Expansion: छत्रपति संभाजीनगर में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार के लिए 27.84 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस राशि से पूर्व और मध्य विधानसभा क्षेत्रों में 33.5 किमी नई सीवरेज लाइन बिछाने, 41.5 किमी पुरानी पाइपलाइन बदलने और एक हजार प्रॉपर्टी चैंबर बनाने की योजना है। मनपा की आमसभा ने संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

27.84 करोड़ से सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था

छत्रपति संभाजीनगर शहर के पूर्व और मध्य विधानसभा क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महानगरपालिका ने बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र स्वर्ण जयंती नगरोत्थान महाअभियान के तहत ड्रेनेज कार्यों में बची 27 करोड़ 84 लाख की राशि से नए सीवरेज कार्य किए जाएंगे। इसके तहत 33.5 किलोमीटर नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी, जबकि 41.5 किलोमीटर पुरानी पाइपलाइन बदली जाएगी। इसके अलावा एक हजार प्रॉपर्टी चैंबर भी बनाए जाएंगे।

मनपा की आमसभा ने आवश्यक बदलावों के साथ संशोधित प्रशासनिक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस राशि का उपयोग उन इलाकों में किया जाएगा, जहां अभी तक सीवरेज लाइन नहीं पहुंची है या बार-बार ड्रेनेज जाम होने की समस्या सामने आती है।

खुले में बहते गंदे पानी पर नगरसेवकों की नाराजगी

प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उपमहापौर राजेंद्र जंजाल सहित नगरसेवकों महेश मालवतकर, सचिन खैरे, मोहिनी गायकवाड़, त्र्यंबक तुपे और विजय औताडे ने प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाए।

राजेंद्र जंजाल ने कहा कि बची हुई राशि उन्हीं क्षेत्रों में खर्च होनी चाहिए, जहां इसकी वास्तविक जरूरत है। करोड़ों रुपये की योजनाएं लागू होने के बावजूद कई जगह गंदा पानी खुले में बह रहा है और कुछ काम अधूरे हैं। जगह उपलब्ध नहीं होने का कारण बताकर कुछ कार्य रद्द भी किए गए हैं।

विजय औताडे ने 'नी नेटवर्क' क्षेत्रों में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट सभागार में पेश करने की मांग की। वहीं, सचिन खैरे ने पहाड़सिंहपुरा में सीवरेज लाइन नहीं होने से स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूर्वी क्षेत्र की पुरानी सीवरेज लाइनों को बदलने की मांग भी की।

एसटीपी प्रकल्प रद्द होने से बची राशि

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पहले मंजूर किए गए दो एसटीपी और 19.8 किलोमीटर सीवरेज लाइन के कार्य रद्द होने से 8.33 करोड़ रुपये की बचत हुई। इसी तरह मध्य विधानसभा क्षेत्र में हिमायतबाग और हसूल के एसटीपी प्रकल्प रद्द होने से 19.51 करोड़ रुपये बचे।

आयुक्त ने बताया कि नारेगांव एसटीपी की क्षमता बढ़ाकर 7.5 एमएलडी कर दी गई है। प्रस्तावित सीवरेज कार्यों को शुरू करने से पहले महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (मजीप्रा) से तकनीकी मंजूरी और एसएलटीसी की स्वीकृति ली जाएगी।

मनपा की तकनीकी टीम तैयार करेगी डीपीआर

महापौर समीर राजूरकर ने निर्देश दिए कि किसी भी योजना का प्रस्ताव सभागार में रखने से पहले प्रशासन उसका पूरी तरह अध्ययन करे। उन्होंने कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) किसी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) से तैयार कराने के बजाय मनपा की अपनी तकनीकी टीम से तैयार कराई जाए।

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप