भंडारा में तेंदुए के हमले में 6 माह के मासूम की मौत, 25 लाख मुआवजे के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार

Bhandara Leopard Attack: महाराष्ट्र के भंडारा जिले की पवनी तहसील के तिरीं गांव में तेंदुए के हमले में छह माह के मासूम अद्विक अभिमन बोंद्रे की मौत हो गई।
bhandara leopard attack six month old child death tirin village
भंडारा पिडीत का घर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 13 नवंबर की रात तिरीं गांव में छह माह का अद्विक अपनी मां और दो बड़ी बहनों के साथ रसोईघर में खेल रहा था।

  • कुछ समय बाद बच्चे का शव घर के पीछे मिला। इस घटना से पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है।

  • वन्यजीवों के बढ़ते खतरे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

Leopard Threat In Bhandara: पवनी तहसील के तिरीं गांव में तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाले छह माह के मासूम अद्विक अभिमन बोंद्रे का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद वन्यजीवों के बढ़ते खतरे और सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।

शनिवार को पुलिस बंदोबस्त में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच सकारात्मक चर्चा तथा आर्थिक सहायता और सुरक्षा के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

bhandara leopard attack six month old child death tirin village
गोकुल दूध संघ के अध्यादेश के खिलाफ यवतमाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर की रात अद्विक घर के रसोईघर में अपनी मां, और दो बड़ी बहनों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान घर में घुसे तेंदुए ने उसे दबोच लिया और उठाकर बाहर ले गया। कुछ समय बाद उसका शव घर के पीछे मिला। परिवार के सामने हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में जंगली जानवरों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है।

बातचीत कर समाधान निकालने की पहल

अब तक मवेशियों और पालतू जानवरों पर हमले हो रहे थे, लेकिन अब मासूम बच्चे की जान जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद उसी गांव के एक अन्य घर के परिसर में भी तेंदुए द्वारा शिकार का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई। इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। पूर्व सरपंच आयतुलवार सहित कुछ ग्रामीणों ने अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने की पहल की।

bhandara leopard attack six month old child death tirin village
वर्धा में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का विशेष अभियान, NDPS और स्ट्रीट क्राइम पर रहेगी नजर

एसीएफ की पहल पर हुआ पोस्टमॉर्टम

शनिवार को सहायक वन संरक्षक सचिन निलख सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें गांव के आसपास फैली झाड़ियों की सफाई कर परिसर को खुला करने, वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने तथा हमलावर तेंदुए को पकड़ने तक अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा अद्वैत के परिवार को तत्काल 10 लाख रुपए का चेक सौपा गया।

शोक और भय का माहौल

शेष 15 लाख रुपए की सावधि जमा का प्रमाणपत्र देने तथा परिवार के एक सदस्य को अस्थायी नौकरी उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। इन आश्वासनी के बाद ग्रामीणों का आक्रोश कुछ शांत हुआ और अद्वैत का अंतिम संस्कार किया गया, मासूम को अंतिम विदाई देने के लिए गांव के बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे, पूरे गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है। अब ग्रामीणों की निगाहें वन विभाग द्वारा किए जाने वाले सुरक्षा उपायों और हमलावर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई पर टिकी है।