बाघिन छोटी मधु और उसके 3 शावक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

ताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद

Chhoti Madhu With 3 Cubs: ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के पास कार सवार परिवार के सामने आई मशहूर बाघिन छोटी मधु और उसके 3 नन्हे शावक। देखें सूझबूझ और रोमांच से भरा यह अद्भुत वीडियो।

गोरक्ष पोफली

Tadoba Tigress Chhoti Madhu Spotted: जंगल की खूबसूरती और वहां का रोमांच कुछ ऐसा होता है जिसे इंसान एक बार देख ले तो जिंदगी भर भूल नहीं पाता। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के पास एक परिवार के साथ कुछ ऐसा ही जादुई और दिल थाम देने वाला पल घटा, जब उनकी एक साधारण सी ड्राइव उनके जीवन का सबसे यादगार अनुभव बन गई।

इस अविश्वसनीय सफर की शुरुआत 15 जुलाई की शाम को हुई, जब एक परिवार अपनी गाड़ी से ताडोबा के आसपास शाम की सैर के लिए निकला था। जैसे ही वे पदमापुर गेट से अंदर पहुंचे, उन्हें खबर मिली कि पास में ही एक तेंदुआ देखा गया है। परिवार ने उसे देखने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह झाड़ियों में छिपा रहा। इसके बाद वे थोड़ा नाश्ता करने के लिए मोहरली की तरफ चले गए और फिर भामडेली गांव की ओर बढ़ गए।

जब गूंजी बाघ आया, बाघ आया की आवाज

भामडेली गांव के पास अचानक शोर सुनाई दिया, बाघ आया... बाघ आया। लोग खेतों की तरफ भागे, लेकिन बाघ झाड़ियों से बाहर नहीं आया। निराश होकर जब परिवार वापस लौटने लगा, तो रास्ते में उन्हें एक बाघ की सिर्फ पीठ दिखाई दी, जो जंगल में वापस जा रहा था। ऐसा लगा जैसे दीदार का मौका हाथ से निकल गया है।

शाम 7:03 बजे का वो जादुई चमत्कार

परिवार जब वापस पदमापुर की तरफ बढ़ रहा था, तभी ठीक शाम 7:03 बजे अचानक ऊंची घास के बीच से एक विशालकाय बाघिन निकलकर उनकी कार से कुछ ही मीटर दूर आकर खड़ी हो गई। यह कोई और नहीं बल्कि ताडोबा की सबसे लोकप्रिय बाघिन 'छोटी मधु' थी। बाघिन को इतने करीब देखकर चालक ने तुरंत गाड़ी पीछे कर ली।

बाइक सवार की जान और तीन नन्हे शावक

अभी परिवार इस नजारे को देख ही रहा था कि तभी घास में से एक-एक करके छोटी मधु के तीन नन्हे शावक बाहर निकले और अपनी मां के पीछे चलने लगे। इसी बीच, एक अनजान बाइक सवार सीधे बाघिन की तरफ बढ़ रहा था। खतरा भांपते ही कार चालक ने सूझबूझ दिखाई और गाड़ी की हेडलाइट्स को बार-बार जलाकर-बुझाकर बाइक सवार को अलर्ट किया। बाइक सवार ने सही समय पर संकेत समझ लिया और अपनी जान बचा ली।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जंगल की रानी और उसके तीन बच्चों का यह दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स कार चालक की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं और इस दृश्य को किस्मत वालों को मिलने वाला अनुभव बता रहे हैं। यह घटना न केवल वन्यजीवों की सुंदरता को दर्शाती है, बल्कि टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत को भी रेखांकित करती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें