राजुरा में वाहनों से उड़ती धूल (फोटो नवभारत) 
चंद्रपुर

राजुरा में चल रहा बाईपास नेशनल हाइवे का काम, लोग हो रहे धूल से परेशान

Chandrapur News: राजुरा शहर धूल, जाम और गड्ढों से परेशान है। अंतर्राज्यीय यातायात शहर से गुजरने से नागरिकों को दिक्कत हो रही है। हादसों का खतरा और पार्किंग समस्या भी बढ़ गई है।

आकाश मसने

Rajura Dust Problem: चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर इन दिनों धूल, ट्रैफिक जाम और गड्ढों की समस्या से जूझ रहा है। शहर से होकर अंतर्राज्यीय यातायात गुजरने के कारण नागरिकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। भारी वाहनों की आवाजाही दिन-रात जारी रहने से धूल का गुबार उठता है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

राजुरा के लिए बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग का काम फिलहाल शुरू है, लेकिन जब तक यह पूरा नहीं हो जाता, तब तक वाहनों को शहर के बीच से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। पहले से संकरी सड़कों पर भारी यातायात का दबाव पड़ने से जाम की स्थिति रोजाना देखने को मिलती है।

पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात ने स्थिति और बिगाड़ दी है। जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं और गड्ढे बन गए हैं। इससे दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है। नागरिकों का कहना है कि नगरपालिका और प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

वाहनों की लगती है लंबी कतार

पंचायत समिति चौक और नाका नंबर तीन पर अक्सर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। वहीं, पार्किंग की समस्या भी गंभीर है। दोनों तरफ खड़े वाहनों के कारण आम लोगों को सड़क पार करने में खासी दिक्कतें होती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द धूल नियंत्रण के उपाय किए जाएं, गड्ढों को भरा जाए और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। लोगों का कहना है कि जब तक बाईपास सड़क पूरी नहीं होती, तब तक अस्थायी उपायों से ही यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना जरूरी है।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील