प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

किराएदार-मालिक ध्यान दें! किराया नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अनुबंध नहीं कराया तो लगेगा जुर्माना

Rent Rules: चंद्रपुर प्रशासन ने नए किराया अनुबंध नियम लागू किए। दो माह में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हाेगा। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है। किराए में बढ़ोतरी साल में एक बार ही संभव।

आकाश मसने

New Rent Agreement Rules: घर किराए को लेकर प्रशासन ने सरकार के नियम निकषों को गंभीरता से लिया है। पंजीयन न करने पर किराएदार के साथ घर मालिक को भी 5 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है। नये किराया अनुबंध नियमों का आदेश मिलने के बाद चंद्रपुर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। घर मालिक व किराएदार में अनुशासन लाने के लिए उचित दिशा निर्देश जारी किये गए है।

जानकारी के अनुसार घर किराए पर देने वाले और रहने वाले लोगों के लिए केंद्रीय स्तर से नये नियम लागू किये गए है। इस नये कानून से किराया व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित होगी, ऐसा दावा किया जा रहा है। अब प्रत्येक किराया अनुबंध दो महिनों के भीतर पंजीकृत करना अनिवार्य हो गया है। इसके उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है।

क्या है नए नियम?

नये नियम के अनुसार यदि किराया बकाया रहता है तो घर मालिक कानूनन गुहार लगा सकता है। किराया अनुबंध किस तरह पंजीकृत किया जाए, इसपर प्रशासन संबंधितों का मार्गदर्शन कर रहा है। यह अनुबंध जरुरी कागजातों के साथ ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा।

प्रशासन की जानकारी अनुसार यदि घर मालिक व किराएदार में कोई विवाद होता है तो उसका समाधान दो माह में होगा। विशेष पंचों का निर्णय इस प्रक्रिया में दोनों पर बंधनकारक रहेगा। पहले इसके लिए बरसों अदालत के चक्कर काटने पड़ते थे।

एक साल में एक ही बार बढ़ेगा किराया

बताया गया है कि यदि घर मालिक को किराया बढ़ाना है तो उसे किराएदार को 20 दिन पहले नोटिस देना होगा। साल में एक ही बार किराए में बढोत्तरी की जा सकेगी। अनुबंध की समयावधि पूरी होने के पहले या अन्य कानूनी कारणों के अलावा घर मालिक किराएदार को घर से निकाल नहीं पाएंगे।

इस नये नियमों के कारण प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि अब घर मालिक व किराएदार के बीच विवाद कम होंगे। वहीं इसे लेकर होनेवाले अपराध भी घटेंगे। प्रशासन ने संबंधितों से जल्द पंजीयन करने की अपील की है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z