चंद्रपुर ओबीसी महामोर्चा (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

Chandrapur News: ओबीसी अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, चंद्रपुर में हुआ मंडल यात्रा का जोरदार समापन

OBC Reservation Movement: चंद्रपुर में ओबीसी, वीजेएनटी और एसबीसी समाज के अधिकारों को लेकर ओबीसी महामोर्चा पहुंचा। हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर ओबीसी समाज के अधिकारों की मांग को समर्थन दिया।

आंचल लोखंडे

Chandrapur OBC Mahamorcha: ओबीसी महामोर्चा का आज चंद्रपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण में आगमन हुआ। ओबीसी, वीजेएनटी, एसबीसी समाज के अधिकार, न्याय व संवैधानिक अधिकारों के लिए प्रारंभ इस आंदोलन को चंद्रपुर में भारी प्रतिसाद मिला। ओबीसी की जातिनिहाय जनगणना के साथ ही विविध जायज मांगों के लिए शुरु इस ऐतिहासिक संघर्ष को लोगों ने हजारों की संख्या में मौजूद रह कर सफल बनाया। इस बीच इस संघर्ष को और अधिक व्यापक तथा उग्र करने का संकल्प लिया गया। विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इम्पिरिकल डेटा के नाम पर ओबीसी की वास्तविक संख्या कम दिखा कर समाज के साध धोखाधड़ी की जा रही है।

तत्पूर्व सकल ओबीसी महामोर्चा की ओर से दंगलकार कवि नितीन चंदनशिवे का जनजागृति प्रबोधन कार्यक्रम प्रियदर्शिनी सभागृह में आयोजित किया गया। जहां वडेट्टीवार की विशेष मौजूदगी रही। इस यात्रा ने विदर्भके गड़चिरोली, बल्लारशा, वडसा और देसाईगंज के साथ विविध भागों में ओबीसी अधिकारों के बारे में जनजागृति की।

जातिनिहाय जनगणना की उठी मांग

चंद्रपुर में सकल ओबीसी महामोर्चा के माध्यम से प्रो.डॉ. डहाके, विजयराव टोंगे व पूरी टीम ने शहर के कोने कोने में कॉर्नर सभाएं की। ओबीसी की छात्रवृत्ति पर सरकार नहीं बोलती ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति के सवाल पर सरकार बोलती नही। इसलिए मंडल यात्रा से एल्गार पुकारा है। राजनीति के आगे निकल कर सकल ओबीसी समाज का संगठन खड़ा - किया जा रहा है। सरकार के भरोसे ओबीसीं की लड़ाई नहीं हो पाएगी। इसलिए ओबीसी समाज की एकता के बल पर यह संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

जरुरी सबूत पर सुलझाएं आरक्षण समस्या

मराठा प्रमाणपत्र के सवाल पर वडेट्टीवार ने स्पष्ट किया कि कोई भी मांग कानून के दायरे में रह कर मंजूर होनी चाहिए, जरुरी सबूत व शर्तों के आधार पर आरक्षण की समस्या सुलझानी होगी।

राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ पर निशाना

राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की आलोचना करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि कुछ संगठन सरकार के विरोध में स्पष्ट भूमिका नहीं ले पाते। क्योंकि वे सरकार के लाभार्थी है। सरकार के भरोसे ओबीसीं के अधिकारों की लड़ाई नहीं हो सकती। ओबीसी महासंघ के बारे में उचित समय पर सूचना घोषित करेंगे, ऐसी चेतावनी भी उन्होने दी।

शिवराय, भिमराय को अभिवादन

चंद्रपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से इस यात्रा का महानगर भ्रमण शुरू हुआ। यह यात्रा गांधी चौक में पहुंची जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। उसके बाद गले में पिले दुपट्टे पहने सकल ओबीसी समुदाय के लोग नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा परिसर पहुंचे, वहां सभी ने बाबासाहब की प्रतिमा को माल्यार्पण करते हुए अभिवादन किया। उसके बाद छोटी बाजार, जटपुरा गेट होते हुए यह यात्रा प्रियदर्शिनी चौक पहुंची।

चंद्रपुर ओबीसी महामोर्चा

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो