चंद्रपुर में औद्योगिक विकास बैठक (फोटो नवभारत)
चंद्रपुर

चंद्रपुर में उद्योग समूहों के साथ समस्याओं पर मंथन, बड़े उद्योगों और स्थानीय MSMEs के बीच बनेगा सेतु

Industrial Growth Meeting: चंद्रपुर में औद्योगिक विकास और उद्योगों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक हुई। बिजली, जमीन, सड़क, कौशल विकास, स्थानीय खरीद और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

आलोक उमाकृष्ण

Chandrapur Industrial Growth Meeting: चंद्रपुर जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआईडी) की पहल पर उद्योग समूहों के साथ संवाद बैठक आयोजित की गई।

जिला उद्योग केंद्र के समन्वय तथा एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, राइस मिलर्स एसोसिएशन और लघु उद्योग भारती के सहयोग से स्थानीय नियोजन भवन में आयोजित बैठक में उद्योग जगत की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस बीच जिला प्रशासन ने अनुकूलता दशांयी है। औद्योगिक विकास में अंतर को पाटने के लिए केंद्र से गडकरी तथा राज्य से स्वयं सीएम अनुकूल होने से यहां के उद्योगों में नई उम्मीद जगी है। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलाधिकारी डॉ. नितीन व्यवहारे ने की। इस अवसर पर एआईडी के कार्यकारी सचिव पंकज भोकरे और मानद सचिव डॉ. विजयकुमार शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बड़े उद्योगों और स्थानीय एमएसएमई के बीच बनेगा सेतु

एआईडी के सीईओ डॉ. कपिल चंद्रायण ने बड़े उद्योगों और जिले के स्थानीय एमएसएमई के बीच मजबूत व्यावसायिक संबंध स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगों को अपनी खरीद आवश्यकताओं और गुणवत्ता मानकों की जानकारी स्थानीय उद्योगों तक पहुंचानी चाहिए।

इसके लिए जिला स्तर पर एक विशेष समन्वय मंच तैयार करने का प्रस्ताव भी उन्होंने रखा। उन्होंने कहा कि नीतिगत मामलों के फॉलोअप के साथ राज्य और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता वाले मुद्दों पर एआईडी की ओर से आवश्यक सहयोग किया जाएगा।

नागपुर में सुविधा कार्यालय का प्रस्ताव

उद्योग प्रतिनिधियों से मिले सुझावों के आधार पर डॉ, विजयकुमार शर्मा ने मौजूदा सरकारी व्यवस्था को पूरक बनाने के लिए नागपुर में उद्योग विभाग का सुविधा कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि इससे उद्योगों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने तथा विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने में सुविधा होगी। साथ ही महत्वपूर्ण सरकारी पत्राचार की प्रतियां एआईडी को उपलब्ध कराने की अपील की गई, ताकि संबंधित मामलों का प्रभावी और समन्वित फॉलोअप किया जा सके।

'एडवांटेज विदर्भ' में सक्रिय भागीदारी की अपील

बैठक में उपस्थित अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने स्थानीय उद्योगों से अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सामने रखने का आह्वान किया। साथ ही आगामी 'एडवांटेज विदर्भ, इंडस्ट्रियल एक्सपो, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड इन्वेस्टमेंट समिट' में जिले के उद्योगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित

करने की अपील की गई। जिला उद्योग केंद्र, चंद्रपुर के महाप्रबंधक अनमोल कोरे तथा एमआईडीसी चंद्रपुर एवं गडचिरोली के क्षेत्रीय अधिकारी निशांत गिरी ने उद्योग प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन की भूमिका स्पष्ट की।

बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने प्रमुखता से विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, मौसमी उद्योगों के लिए बिजली दर, औद्योगिक जमीन एवं भूखंड, विकास अनुमतियां, सड़क एवं पुल, अक्षय ऊर्जा, कौशल विकास, स्थानीय खरीद और रोजगार के अवसर जैसे मुद्दे उठाए, एमआईडीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन रूंगटा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सुबोध कासुलकर तथा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि अजय भट्टड, संदीप बांठिया, बैबू सेक्टर से मीनाक्षी वालके सहित विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर