सड़क नहीं खेत बना रास्ता; गडचिरोली के गांव में सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध, कीचड़ में ग्रामीणों ने की रोपाई

Muddy Road Villagers Protest: गडचिरोली के भापडा गांव में बारिश से सड़क पर घुटनों तक कीचड़ और पानी भर गया। परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर रोपाई कर ग्राम पंचायत के खिलाफ विरोध जताया।
Gadchiroli Muddy Road Villagers Protest In Bhapda Village
कीचड़ से सनी सड़क पर ग्रामीणों ने की रोपाई(फोटो नवभारत)
Updated on

Gadchiroli Muddy Road Villagers Protest: गडचिरोली जिले की एटापल्ली तहसील के सोहंगाव ग्रापं अंतर्गत आनेवाले भापडा गांव में गोटूल समीपस्थ सड़क बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़मय हो गयी है।

उक्त सड़क पर घुटनों तक पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन करना मुश्किल हो गया है। विशेषतः सड़क पार करने के लिये लोगों को लाठी का सहारा लेना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने इस प्रकार से जताया विरोध

सड़क की बदहाली से परेशान भापडा गांव के ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से ग्राम पंचायत के खिलाफ विरोध जताया। बारिश के कारण सड़क पर भारी मात्रा में कीचड़ और पानी जमा हो गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन से उचित मार्ग और सड़क की व्यवस्था करने की मांग की थी।

लेकिन आरोप है कि उनकी शिकायतों पर लगातार अनदेखी की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से भरी सड़क पर ही रोपाई कर ग्राम पंचायत का निषेध किया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में उन्हें रोजाना इसी बदहाल रास्ते से गुजरना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क की समस्या दूर करने की मांग की है।

भापडा गांव में ग्रापं का किया

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन पर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ग्रामीण परिसर के विकास और नागरिकों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है।

इसके बावजूद भापडा गांव में सड़क की दयनीय स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Gadchiroli Muddy Road Villagers Protest In Bhapda Village
गजानन महाराज के दर्शन से लौटते समय अकोला-बालापुर महामार्ग पर हादसा, 1 की हुई मौत, 2 घायल

ग्रामीणों का क्या है कहना?

ग्रामीणों के अनुसार, समस्या को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन से कई बार शिकायत और उचित मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके कारण नागरिकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने गडचिरोली प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी उपाय करने की अपील की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com