प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में फर्जी 'फोनपे' मैसेज दिखाकर झेरॉक्स सेंटर संचालक से 20 हजार की ठगी; गोंडपिपरी में साइबर ठग सक्रिय

Chandrapur Cyber Crime: चंद्रपुर की गोंडपिपरी तहसील में एक अज्ञात ठग ने झेरॉक्स सेंटर संचालक को फर्जी फोनपे मैसेज दिखाकर 20 हजार रुपये की चपत लगाई। व्यापारियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

रूपम सिंह

Chandrapur Online Payment Scam: चंद्रपुर गोंडपिपरी तहसील में ऑनलाइन लेनदेन के जरिए धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब फर्जी फोनपे मैसेज दिखाकर ठगी करने का नया मामला सामने आया है। गोंडपिपरी स्थित भुरशे झेरॉक्स सेंटर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 20 हजार रुपये की ठगी किए जाने की घटना उजागर हुई है। इस घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति भुरशे झेरॉक्स सेंटर पर पहुंचा।

उसने अपने मोबाइल से फोनपे के माध्यम से रकम भेजने का दावा करते हुए दुकान संचालक से कहा कि "आपके खाते में पैसे जमा हो गए हैं, कृपया मुझे नकद राशि दे दीजिए। आरोपी ने मोबाइल पर ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट और मैसेज भी दिखाया। इस पर विश्वास करते हुए दुकान संचालक ने उसे 20 हजार रुपये नकद दे दिए। हालांकि कुछ समय बाद संबंधित राशि बैंक खाते मैं जमा नहीं होने का पता चला।

जांच करने पर मोबाइल पर दिखाया गया मैसेज फर्जी निकला। तब तक आरोपी नकदी लेकर फरार हो चुका था। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे साइबर ठग गिरोहों का जल्द पता लगाने की मांग की है। साथ ही चंद्रपुर नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के ऑनलाइन भुगतान के दावों पर तुरंत भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जांच के बाद ही दें नकद रकम

सायबर विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी ऑनलाइन लेनदेन के बाद यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि संबंधित राशि वास्तव में बैंक खाते में जमा हुई है या नहीं। केवल मोबाइल स्क्रीनशॉट, एसएमएस या नोटिफिकेशन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि भुगतान की पुष्टि फोनपे, गूगल पे या संबंधित बैंक ऐप में आधिकारिक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखकर ही की जाए।

ठगी के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी

ग्रामीण क्षेत्रों में अब कई व्यापारी, झेरॉक्स दुकान संचालक, किराना दुकानदार और छोटे व्यवसायी ऑनलाइन भुगतान स्वीकार उठाकर कुछ साइबर ठग फर्जी स्क्रीनशॉट, नकली पेमेंट मैसेज और एडिट किए गए ट्रांजैक्शन दिखाकर लोगों को चूना लगा रहे है। अक्सर व्यापारी यह पुष्टि नहीं करते कि पैसे वास्तव में खाते में जमा हुए हैं या नहीं और केवल ग्राहक के मोबाइल पर दिखाए गए संदेश पर भरोसा कर लेते है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

फ्रेजाइल फाइव से विकसित भारत तक... PM मोदी ने खोला 12 साल की सबसे बड़ी कामयाबी का राज, बोले- अब रोकना नामुमकिन

PM मोदी की बंधेज पगड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान, किस राज्य से है कनेक्शन? लाल किले से दिया ये खास संदेश

देश नए संकल्पों के साथ तैयार, PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को किया संबोधित, कहा- आज हर घर तिरंगा

80th Independence Day: लाल किले पर Gen Z की एंट्री, पहली बार बदला प्रोटोकॉल; स्वतंत्रता दिवस पर और क्या खास