Chandrapur Crime News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोयला कारोबार में करीब 43 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में हैदराबाद स्थित एक कंपनी के प्रबंध निदेशक के खिलाफ घुग्घुस पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर निवासी कोयला व्यापारी माधुरी मोहनलाल जैन (55) की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उनकी 'माधुरी ट्रेडर्स' नामक फर्म विभिन्न कंपनियों को कोयले की आपूर्ति करती है।
शिकायत के मुताबिक, जून 2024 में हैदराबाद की 'मॅझिमा ग्लोबल एंटरप्राइजेस' के एमडी पी। वी। के। रेड्डी ने 'चक्रा सीमेंट लिमिटेड' कंपनी से पहचान कराते हुए कोयला आपूर्ति का सौदा कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद 1,000 मीट्रिक टन कोयले के लिए परचेस ऑर्डर दिए जाने की बात कही गई। इसके आधार पर 14 जुलाई 2024 से 26 जुलाई 2024 के बीच शिकायतकर्ता ने 724 मीट्रिक टन कोयले की आपूर्ति संबंधित कंपनी को की। हालांकि, भुगतान की मांग करने पर 'चक्रा सीमेंट लिमिटेड' की ओर से बताया गया कि रकम पहले ही रेड्डी की कंपनी को भेजी जा चुकी है।
तरह बाहर न घूमें और घर चला जाए। इस बात से नाराज होकर बुद्धपाल ने लखन के साथ धक्का-मुक्की की और गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ समय बाद वह दोबारा लखन के घर के सामने आया। जब लखन उसे समझाने के लिए आगे बढ़े, तो आरोपी ने अचानक पीछे छिपाया हुआ चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया।
इस हमले में चाकू का वार लखन के बाएं हाथ के कंधे के पास लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और खून बहने लगा। घटना के बाद लखन के चाचा ने तुरंत 'डायल 112' पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।