चंद्रपुर मधुमक्खी हमला (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

Chandrapur News: जान बचाने नहर में छिपे दंपती... मधुमक्खियों ने ली किसान की जान, जैसे-तैसे बची महिला

Chandrapur Bee Attack: चंद्रपुर के सावली तहसील के व्याहाड़ खुर्द में खेत में निराई करते समय मधुमक्खियों ने दंपति पर हमला कर दिया। जिसमे किसान की मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Bee Sting Death: खेत में निराई करते समय अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दंपति ने पास की नहर में सिर छिपाकर मधुमक्खियों से बचने का प्रयास किया, लेकिन झुंड का हमला इतना भयावह था कि असंख्य डंक लगने से पति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हृदयविदारक घटना सावली तहसील के व्याहाड़ खुर्द में हुई। मृतक की पहचान महिपाल कचरूजी येरमा (55) के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी शालू येरमा (50) का उपचार चल रहा है।

खेत में काम के दौरान हमला

महिपाल और शालू मूल रूप से ब्रह्मपुरी के रहने वाले थे और पिछले करीब 35 वर्षों से व्याहाड खुर्द में रहकर खेत मजदूरी कर रहे थे। दोनों ने किसान मनोहर डोंगरे की खेती ठेके पर ली थी। खरीफ सीजन में रोपाई पूरी होने के बाद खेत में उगी घास-फूस निकालने के लिए दोनों शुक्रवार सुबह खेत पहुंचे थे। करीब 9 बजे निराई का काम चल रहा था। इसी दौरान खेत के पास पेड़ पर बने छत्ते से अचानक मधुमक्खियों का विशाल झुंड निकलकर दोनों पर टूट पड़ा। अचानक हुए हमले से घबराए दंपति जान बचाने के लिए दौड़ पड़े।

नहर में सिर छिपाया, फिर भी नहीं बची जान

मधुमक्खियों से बचने के लिए दोनों ने पास की नहर में सिर डुबोकर रखने का प्रयास किया। लेकिन मधुमक्खियों ने महिपाल के सिर और पूरे शरीर पर बड़ी संख्या में डंक मार दिए। दर्द और जहर के असर से वे नहर में ही बेहोश होकर गिर पड़े। पत्नी शालू ने मदद के लिए जोर-जोर से पुकारना शुरू किया।

इसी दौरान राजोली चक से व्याहाड खुर्द की ओर जा रहे एक व्यक्ति ने उनकी चीख-पुकार सुनी। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तत्काल महिपाल को व्याहाड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गड़चिरोली के जिला सामान्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों को गड़चिरोली में भर्ती कराया गया।

रात 9 बजे जिंदगी की जंग हारे महिपाल

महिपाल के शरीर पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के डंक लगे थे। हालत लगातार गंभीर बनी रही और रात करीब 9 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, उपचार के बाद पत्नी शालू की जान बचाने में डॉक्टर सफल रहे। घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से येरमा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिपाल के पीछे पत्नी और दो बच्चे हैं।

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार

समुद्र की गहराई में बढ़ेगी भारत की धाक: नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, जानें क्यों कांपेंगे दुश्मन