Model Code Of Conduct (सोर्सः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

Chandrapur News: आदर्श आचार संहिता तोड़ने की मिलीं 21 शिकायतें, नकद और शराब जब्त होने की जानकारी

Model Code Of Conduct: चंद्रपुर महानगर निगम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की 21 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें नकद और 7 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त कर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Municipal Election: महानगर निगम चुनाव की पृष्ठभूमि में शहर में आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए थे। चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कुछ मामलों में प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जांच के दौरान बड़ी मात्रा में नकद राशि जब्त की गई। चुनाव विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस अवधि में 7 लाख रुपये से अधिक की शराब और प्रचार सामग्री जब्त की गई। गैरकानूनी बैनर, होर्डिंग्स और मतदाताओं को गिफ्ट बांटने से संबंधित शिकायतों की संख्या अधिक रही।

कुछ शिकायतें फर्जी, तो कुछ मामलों में केस दर्ज

जांच में यह भी सामने आया कि आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी कुछ शिकायतें बेबुनियाद और फर्जी थीं, जिन्हें निरस्त कर दिया गया। हालांकि, गंभीर मामलों में उचित कार्रवाई की गई है।

बैनर और होर्डिंग्स को लेकर सबसे अधिक शिकायतें

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए बैनर और होर्डिंग्स को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। ऐसे सभी गैरकानूनी प्रचार साधनों को हटाया गया।

अधिकारियों की रही पैनी नजर

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन और चुनाव अधिकारियों ने हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी। उड़न दस्तों द्वारा लगातार निगरानी की गई।

गिफ्ट बांटने और नकद वितरण की शिकायतें

मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से गिफ्ट बांटने की शिकायतें भी सामने आईं। इन मामलों की जांच कर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए।

सात लाख से अधिक की शराब जब्त

चुनाव अवधि में अवैध शराब भंडारण और परिवहन पर छापेमारी की गई। आचार संहिता के दौरान 7 लाख 15 हजार 141 रुपये मूल्य की शराब और अन्य सामग्री जब्त की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें