Bhandara Viral Video News: भंडारा मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो के वायरल होने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। मृत युवक का नाम रमनसिंह बाच्छिल बताया गया है। आत्महत्या से पहले उन्होंने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर खात रोड स्थित जीबी क्लब के संचालक ललित उर्फ "गुड्डू बैस" पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में मृतक की पत्नी मालिनी बाच्छिल ने भी मोडिया के सामने आकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रमनसिंह बाच्छिल ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कहा है कि, 'गुडू बैस उर्फ ललित वैस और उनका बेटा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। अब यह प्रताड़ना सहन नहीं हो रही।' उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी संपत्ति और व्यवसाय पर कब्जा करने के उद्देश्य से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। वीडियो में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, 'मेरी मौत के लिए जीबी क्लब के मालिक ललित बैस जिम्मेदार होंगे।'
मृतक की पत्नी मालिनी बाच्छिल ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि रमनसिंह ने 15 तारीख को घर आने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद उनका संपर्क टूट गया। घर वापस नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद 17 तारीख को वैनगंगा नदी में उनका शव मिला।
यह भी पढ़ें:-चंद्रपुर में बाघ का हमला: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की दर्दनाक मौत, वन्यजीव संघर्ष की 14वीं शिकार
धरिवारजनों की शिकायत के बाद भंडारा पुलिस ने बैस पिला पुत्र के खिलाफ रमनसिंह की आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोडे गए और अपनी ही जमीन पर बनी दुकान पर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई करवाई, जानकारी के अनुसार रमनसिंह बाछिल के दादा ने समाजहित के लिए यह जमीन दान में दी थीं। मृतक के भाई विकी ने आरोप लगाया है कि इसी जमीन पर ललित उर्फ मुहू बैस की नजर थी।