तुमसर आश्रमशाला छात्र गायब (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

पवनारा आश्रमशाला से 12 वर्षीय छात्र अचानक गायब, कैसे पहुंचा 9 किमी दूर दोस्त के घर, प्रशासन की लापरवाही उजागर

Tumsar Ashram School Student Missing: भंडारा के तुमसर में आश्रमशाला से 12 वर्षीय छात्र गायब हो गया। करीब 9 किमी दूर दोस्त के घर सुरक्षित मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

आंचल लोखंडे

Bhandara Ashram School: तुमसर तहसील के पवनारा स्थित शहीद वसंतराव भोंडे आश्रमशाला में सातवीं कक्षा का 12 वर्षीय छात्र मंथन अमित कौरे शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अचानक गायब हो गया। छात्र बिना किसी को सूचित किए पवनारा से लगभग 9 किलोमीटर दूर सौदेपुर की ओर पैदल ही निकल गया। यह पूरा मार्ग घने जंगलों से घिरा हुआ है और क्षेत्र में बाघ सहित अन्य हिंसक वन्यजीवों का डर हमेशा बना रहता है। इस खतरनाक जंगल मार्ग से अकेले गुजरने के बाद छात्र के सुरक्षित मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि आश्रमशाला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कर्मचारियों ने शुरू की तलाश, दोस्त के घर मिला छात्र मंथन के गायब होने की भनक लगते ही आश्रमशाला प्रबंधन में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। छानबीन करते हुए जब कर्मचारी सौदेपुर पहुंचे, तो छात्र वहां अपने एक दोस्त के दोस्त के घर में छिपा हुआ मिला। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या छात्र को सुबह कोई परिजन ले गया था या वह सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर अकेला निकला ? यदि वह अपने परिजनों के साथ गया था, तो विद्यालय के रजिस्टर में इसकी कोई प्रविष्टि क्यों नहीं दर्ज की गई?

प्रशासन की लापरवाही उजागर, गंभीरता जरूरी

हाल ही में गड़चिरोली जिले के जपतलाई में अनुदानित आश्रमशाला की छात्राओं की सांप के काटने से हुई मौत के बाद से आश्रमशालाओं में बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन सतर्क था। इसके बावजूद पवनारा की इस घटना ने विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति, प्रवेश और निकास प्रक्रिया की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है। मामले के संबंध में जब आश्रमशाला के अधीक्षक राजेश ढबाले और प्रधानाध्यापिका प्रतिभा मेश्राम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। गनीमत रही कि छात्र सुरक्षित मिल गया, जिससे एक अनहोनी टल गई।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए