पुलिस सिपाही पर गुंडों का हमला (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: पुलिस सिपाही पर गुंडों का हमला, बचाने पहुंचा मित्र भी गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhandara Police: कर्तव्य निभाकर घर लौट रहे एक पुलिस सिपाही पर मिटेवानी के एक बार में गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया। तुमसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आंचल लोखंडे

Bhandara Crime News: कर्तव्य निभाकर घर लौट रहे एक पुलिस सिपाही पर मिटेवानी के एक बार में गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना रविवार, 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। इस हमले में तुमसर पुलिस की यातायात शाखा के प्रमुख हिंगणा निवासी राकेश पटले (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान बचाव के लिए दौड़े उनके मित्र मिटेवानी निवासी दुर्गेश सांडेकर (32) पर भी चार लोगों ने टूटे हुए कांच के गिलास से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

सूचना मिलते ही तुमसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश राठौड़ (35), दीप शामकुंवर (33), हितेंद्र रामकिशोर जांभूलपाने (19), निवासी आंबागढ़ और निकलेश सुरेश पिपरेवार (20) निवासी प्रेमनगर बालाघाट को गिरफ्तार कर लिया।

घायल राकेश और उनके मित्र दुर्गेश को अचेत अवस्था में भर्ती

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें संगठित अपराध और प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।हमले में घायल राकेश और उनके मित्र दुर्गेश को अचेत अवस्था में उपजिला अस्पताल ले जाया गया। सिर पर गहरी चोट आने से दुर्गेश को आगे के उपचार के लिए भंडारा रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

कानून के रक्षक ही असुरक्षित

जानकारी के अनुसार, हाल ही में अवैध धंधों पर की गई लगातार छापेमारी से अपराधी वर्ग पुलिस से नाराज़ था। इसी वजह से मिटेवानी के बार में बिल चुकाते समय यह हमला जानबूझकर राकेश पटले को पुलिसकर्मी समझकर किया गया। हमले के दौरान आरोपियों ने उनके सिर, ठोड़ी और बाएँ आँख के ऊपर काँच के गिलास से वार किए। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि जब कानून के पहरेदार ही सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे होगी?

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा