भंडारा, जलसमाधि आंदोलन,(सोर्स: नवभारत) 
भंडारा

भंडारा में 15 मई को जलसमाधि आंदोलन, नशा, बेरोजगारी और किसान मुद्दों पर बड़ा प्रदर्शन

Bhandara Jal Samadhi Protest: भंडारा-गोंदिया के जनहित मुद्दों को लेकर 15 मई को कारधा चौक में जलसमाधि आंदोलन होगा। सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

अंकिता पटेल

Bhandara Farmers Protest: भंडारा-गोंदिया जिले के विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर 15 मई को भंडारा के कारधा चौक में जलसमाधि आंदोलन आयोजित किया जाएगा। जिले की समस्याओं पर सरकार और प्रशासन द्वारा उपेक्षा किए जाने के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन की रूपरेखा और मांगों को लेकर सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने विश्राम भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार पर तीखा हमला बोला।

सांसद डॉ. पडोले ने कहा कि जिले के किसान, मजदुर, बेरोजगार युवक और महिलाएं अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिसके कारण अब जनता को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि आम जनता के अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।

पत्रवार्ता परिषद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन पंचभाई, जिला परिषद अध्यक्ष कविता उइके, सभापति शीतल राऊत, नरेश ईश्वरकर, जिला परिषद सदस्य देवा इलमे, स्वाती वाघाये, मनीषा निंबार्ते, सरिता कापसे, विद्या कुंभारे, प्रेम वणवे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। डॉ. पडोले ने जिले में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के प्रचलन पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में विफल साबित हो रहे हैं। परिवारों को बर्बाद होने से बचाने के लिए यह आंदोलन जरूरी है। सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने जिले के सभी नागरिकों से 15 मई को सुबह 10 बजे कारधा चौक, भंडारा में आयोजित आंदोलन में पक्षभेद भुलाकर बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आंदोलन की प्रमुख मांगें

आंदोलन के माध्यम से धान बोनस में वृद्धि, किसानों को दिन में 16 घंटे बिजली आपूर्ति, गोसेखुर्द परियोजना प्रभावितों के मुद्दों का समाधान तथा अधूरे सिंचन धरियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम, अनुसूचित जाति आरक्षण के उपवर्गीकरण के निर्णय को रद्द करने, जिले में बढ़ती बेरोजगारी दूर कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा एमडी और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की माग भी की जाएगी।

सांसद ने साकोली स्थित भेल तथा मोहाडी तहसील के रोहणा में कारखानों के लिए अधिग्रहित जमीन मूल किसानों को लौटाने और भंडारा नगर परिषद चुनाव में कथित वोट चोरी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की।

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?