12 मई का इतिहास : जब चीन में आया विनाशकारी भूकंप, भारत में हुआ बड़ा ऐलान

May 12 History: 12 मई इतिहास में कई अहम घटनाओं का गवाह रहा है। 2008 में चीन में विनाशकारी भूकंप आया, जबकि 2020 में भारत में कोरोना संकट के बीच बड़ा आर्थिक पैकेज घोषित हुआ।
History of May 12: When a Devastating Earthquake Struck China, and a Major Announcement Was Made in India
चीन भूकंप,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

May 12 China Earthquake: इतिहास में मई महीने के 12वें दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। 2008 में चीन में इसी दिन भूकंप से 87 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शुमार इस प्राकृतिक आपदा में हजारों लोग लापता हुए, लाखों बेघर हो गए और संपत्ति के भारी नुकसान की भरपाई में बरसों लगे।

कोरोना महामारी की बात करें तो 2020 में 12 मई के दिन देश में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार के पार चला गया। कोरोना वायरस के मद्देनजर लड़खड़ाती अर्थवयवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया।

देश दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1459 : राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।

1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।

1784 : पेरिस समझौता प्रभावी हुआ।

1847 : विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।

1915 : क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।

1965 : इजराइल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।

1993 : हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।

2002 : फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे।

2008 : चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत। भूकंप के कारण 3,74,643 लोग घायल हुए।

2008 : न्यायाधीशों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया।

2010 : लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत।

2015 : नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल।

2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 74 हजार के पार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की।

2022 : निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया।

2022: रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com