डॉ. प्रशांत पडोले का मास्टर प्लान (सौजन्य-नवभारत) 
भंडारा

भंडारा-गोंदिया की 'उड़ान': बिरसी एयरपोर्ट बनेगा कार्गो हब, सात समंदर पार जाएगा यहां का चावल!

Cargo Hub Vidarbha: भंडारा-गोंदिया के विकास को मिलेगा 'टेक-ऑफ'! बिरसी एयरपोर्ट बनेगा कार्गो और ड्रोन हब। रोहना में शुरू होगा एडवेंचर टूरिज्म। सांसद डॉ. पडोले का मास्टर प्लान तैयार।

प्रिया जैस

Bhandara News: भंडारा–गोंदिया जिले को विकास के मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने के लिए सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने ठोस कदम उठाए हैं। केवल आश्वासनों तक सीमित न रहते हुए उन्होंने लंबित बिरसी विमानतल के मुद्दों के समाधान के साथ-साथ जिले को हवाई सेवा से देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने और मोहाडी तहसील के रोहना क्षेत्र में साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) हब विकसित करने का व्यापक विजन प्रस्तुत किया है। हाल ही में उनकी अध्यक्षता में हुई बिरसी विमानतल प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक से जिले के विकास की नई दिशा स्पष्ट हुई है।

सिर्फ रनवे नहीं, बल्कि प्रगति का इंजन

वर्ष 2009 से लंबित बिरसी विमानतल से जुड़े मुद्दे अब सुलझने की राह पर हैं। बैठक में सांसद डॉ। पडोले ने तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी।

प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी

गोंदिया से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों के साथ-साथ अयोध्या, अजमेर और रायपुर जैसे धार्मिक व व्यावसायिक महत्व के शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे जिले की व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

किसानों और उद्योगों के लिए नए अवसर

भंडारा-गोंदिया का प्रसिद्ध ‘चावल’ देश-विदेश की बड़ी मंडियों तक पहुंचाने के लिए विमानतल को ‘कार्गो हब’ के रूप में विकसित करने की योजना है। साथ ही विमानतल परिसर में ड्रोन निर्माण जैसी आधुनिक उद्योग इकाइयों को आमंत्रित कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के संकेत दिए गए हैं।

विस्थापितों और ग्रामीणों के मुद्दों पर संवेदनशीलता

विमानतल विस्तार से प्रभावित गांवों की समस्याओं पर सांसद डॉ. पडोले ने गंभीरता से विचार किया। पुनर्वास, ग्राम पंचायत अंतर्गत सड़कों के लिए फंड और अन्य स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। तकनीकी कारणों से लौटे सड़क निधि को पुनः केंद्र सरकार से प्राप्त कराने के लिए स्वयं पहल करने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा, विकास की प्रक्रिया में स्थानीय नागरिकों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

रोहना में एडवेंचर टूरिज्म का नया आयाम

मोहाडी तहसील के रोहना क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए वहां साहसिक पर्यटन विकसित करने की योजना है। बिरसी विमानतल के शुरू होने के बाद आने वाले पर्यटकों को रोहना की ओर आकर्षित कर वॉटर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग और प्रकृति पर्यटन जैसी गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

विकास की दूरदर्शी सोच

सांसद डॉ. पडोले ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल लंबित समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि भंडारा–गोंदिया जिले को आत्मनिर्भर बनाना है। सड़क, रेल और हवाई सेवा की त्रिस्तरीय परिवहन क्रांति के माध्यम से यह जिला जल्द ही विदर्भ का प्रमुख लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म हब बनने की ओर अग्रसर होगा। कुल मिलाकर सांसद डॉ. पडोले के नेतृत्व में भंडारा–गोंदिया जिला विकास के नए आकाश में उड़ान भरने को तैयार है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026