Bhandara Water Supply Crisis Village ( Source: Social Media ) 
भंडारा

Bhandara : महावितरण का सख्त कदम, बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई; 10 गांवों में जलापूर्ति ठप

Bhandara Rural Water Issue: भंडारा जिले में बिजली बिल बकाया रहने पर महावितरण ने 10 ग्राम पंचायतों की जलापूर्ति योजनाओं के कनेक्शन काट दिए हैं। इससे गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

अंकिता पटेल

Bhandara Water Supply Crisis Village: भंडारा जिले में जलापूर्ति योजनाओं के बिजली बिलों का भुगतान न करने वाली ग्राम पंचायतों पर महावितरण का हंटर चला है। 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच महावितरण ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन ग्राम पंचायतों के बिजली कनेक्शन अस्थाई रूप से काट दिए हैं, जिन्होंने बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया।

इस कार्रवाई से जिले की 10 ग्राम पंचायतों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। जिन प्रमुख गांवों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, उनमें पवनी तहसील के सिरसाला, आमगांव और परसोडी शामिल हैं।

वहीं भंडारा तहसील के खखैरी और ठाना ग्राम पंचायतों पर भी यह गाज गिरी है। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन 10 ग्राम पंचायतों पर महावितरण के कुल 6 लाख 15 हजार 111 रुपये की भारी-भरकम राशि बकाया है।

क्षेत्रवार विवरण देखें तो पवनी तहसील की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहां केवल 5 ग्राम पंचायतों पर ही 4 लाख 69 हजार 26 रुपये का बकाया है। इसके बाद भंडारा तहसील का नंबर आता है, जहां 3 ग्राम पंचायतों से 81 हजार 191 रुपये वसूल किए जाने बाकी हैं।

इसी तरह लाखनी में 27,288 रुपये और तुमसर में 37,606 रुपये की बकाया राशि के कारण एक-एक ग्राम पंचायत का कनेक्शन काटा गया है। महावितरण के अधिकारियों का कहना है कि बिजली बिलों का समय पर भुगतान न होने से विभाग के वित्तीय प्रबंधन पर बुरा असर पड़ता है।

यह कार्रवाई अन्य बकायादार ग्राम पंचायतों के लिए एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक इन कनेक्शनों को दोबारा नहीं जोड़ा जाएगा।

बिलों का भुगतान करें

हमने संबंधित ग्राम पंचायतों को बिल भुगतान के लिए पर्याप्त समय और नोटिस दिए थे, जल योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए बिजली बिलों का भुगतान अनिवार्य है, क्योंकि विभाग की भी आगे बिजली खरीद और रखरखाव के लिए राजस्य की आवश्यकता होती है।

उपभोक्ता और ग्राम पंचायते अपनी जिम्मेदारी समझे और जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करें ताकि पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके। राजेंद्र गिरी, अधीक्षक अभियंता, महावितरण भंडारा।

कटे कनेक्शन संख्या बकाया राशि (रुपये में)

क्रमांक तहसील कनेक्शन संख्या बकाया राशि (₹)
1 पवनी 5 4,69,026
2 भंडारा 3 81,191
3 तुमसर 1 37,606
4 लाखनी 1 27,288
कुल योग 10 6,15,111

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया