(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा: भीषण गर्मी से एक घंटे में जला नया ट्रांसफार्मर; फसलें सूखती देख किसानों का फूटा गुस्सा, विभाग पर सवाल

Bhandara Electricity Crisis: भंडारा के बाचेवाडी में नया ट्रांसफार्मर लगने के एक घंटे बाद ही जल गया। भीषण गर्मी में बिजली न होने से फसलें सूख रही हैं, जिससे किसानों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।

रूपम सिंह

Bhandara Electricity News: भंडारा ग्रामीण अंचलों में सूरज की तपिश और भीषण लू का कहर अब बुनियादी सुविधाओं पर भारी पड़ने लगा है। बाचेवाडीब्रम्ही मुख्य मार्ग पर स्थित बिजली विभाग का विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर यानी डीपी भीषण गर्मी के चलते एक बार फिर जल गया है। इस घटना ने क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों की मुश्किलों को चरम पर पहुँचा दिया है। गौरतलब है कि पिछले आठ दिनों से पुराना ट्रांसफार्मर खराब पड़ा था, जिसके कारण पूरे परिसर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

ग्रामीणों के निरंतर दबाव के बाद विभाग ने कल सुबह नया ट्रांसफार्मर लगाया भी, लेकिन दुर्भाग्यवश चालू होने के महज एक घंटे के भीतर ही वह भी धूधू कर जल गया।इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि वर्तमान में धान की फसल को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता है, लेकिन बिजली न होने से पंप नहीं चल पा रहे हैं। पानी के अभाव में खेतों की मिट्टी पूरी तरह सूख चुकी है और जमीन में दरारें नजर आने लगी हैं।

कई किसानों की खड़ी फसल अब सूखकर पीले पड़ने की कगार पर है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।बढ़ती गर्मी और लोड के कारण बारबार जलने वाले ट्रांसफार्मर ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और लगाए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भंडारा  ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी मांग की है कि यहां पुरानी और कम क्षमता वाली डीपी के स्थान पर तत्काल उचित क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। फिलहाल गांव में बिजली संकट बरकरार है और किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है।।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी