Suicide Case (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में एक दिन में तीन दर्दनाक घटनाएं, युवक ने की आत्महत्या, दो महिलाओं की दुर्घटना में मौत

Youth Hanged Himself: भंडारा में पारिवारिक विवाद के बाद 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Suicide Case: भंडारा शहर के कस्तूरबा गांधी वार्ड टप्पा मोहल्ला में पारिवारिक विवाद से परेशान एक 38 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुलशन राजू सोनटक्के 38 का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हुआ था।

विवाद के बाद उनकी पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के घर पर नहीं होने के कारण गुलशन अकेले थे। सुबह करीब 7।30 बजे उन्होंने घर की रसोई में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भंडारा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला की उपचार के दौरान मौत

अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराई गई 49 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार खडकी निवासी सत्यभामा गणेश डोंगरे 49 की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उन्हें तत्काल उपचार के लिए भंडारा स्थित शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल के आकस्मिक विभाग में लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भंडारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

चलती बाइक से गिरने के बाद वृद्ध महिला की मौत

लाखांदुर तहसील के तिरखुरी गांव की 80 वर्षीय वृद्ध महिला की चलती मोटरसाइकिल से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कौशल्या केवलराम मेश्राम 80 बैंक के काम से तिरखुरी से बस द्वारा घोडेझरी पहुंची थीं। वहां से वह एक अज्ञात व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर बैठकर बेलाटी की ओर जा रही थीं। बेलाटी और घोडेझरी के बीच यात्रा के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं।

चलती बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की मौत

हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बेलाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भंडारा जिला अस्पताल और फिर नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय मेयो अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम