स्मार्ट कार्ड रजिस्ट्रेशन  एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

1 सितंबर तक बढ़ी स्मार्ट कार्ड रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बसों में रियायत पाने के लिए NCMC जरूरी

ST Bus Fare Concession: भंडारा में ST बसों में किराया छूट का लाभ लेने के लिए NCMC स्मार्ट कार्ड जरूरी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 1 सितंबर तक बढ़ाई गई है।

आंचल लोखंडे

Bhandara ST Bus NCMC Card: राज्य परिवहन निगम की एसटी बसों में विभिन्न रियायतों का लाभ लेने के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया गया है। भंडारा जिले में अब तक 1 लाख 23 हजार 312 यात्रियों ने स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है। कई वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को अभी तक कार्ड नहीं मिलने के कारण असुविधा टालने के लिए इसे अनिवार्य करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। डिजिटल पंजीकरण अभियान में महिला सम्मान योजना के तहत सर्वाधिक 97,470 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में 14,117, अमृत वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में 10,612 तथा अन्य श्रेणियों में 1,113 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। जिले में अब तक 95,969 कार्ड एक्टिवेट किए जा चुके हैं।

35 श्रेणियों को मिलती है किराया छूट

एसटी निगम की ओर से छात्रों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और विभिन्न पुरस्कार विजेताओं सहितकरीब 35 श्रेणियों के यात्रियों को किराए में छूट दी जाती है। छूट के दुरुपयोग को रोकने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया

गया है। पहले महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट और 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा के लिए पहचान पत्र पर्याप्त था। अब एनसीएमसी कार्ड आवश्यक होगा।

इससे कैशलेस यात्रा और खुदरा पैसों की परेशानी से राहत मिलेगी। यात्रियों को नजदीकी एसटी है। डिपो के स्मार्ट कार्ड काउंटर पर नाम, पता, आयु, मोबाइल नंबर और पहचान पत्र के साथ पंजीकरण कराना होगा। दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड और छात्रों के लिए सरल नंबर आवश्यक ओटीपी सत्यापन के बाद नए कार्ड के लिए 199 रुपए और पुराने कार्ड को बदलने के लिए 149 रुपए शुल्क देना होगा। कार्ड लगभग 30 दिनों में मिलेगा। इसमें न्यूनतम 100 रुपए बैलेंस रखना जरूरी है।

संभाग के 6 डिपो में नौ केंद्रों पर सुविधा

जिले के छह डिपो के अंतर्गत नौ केंद्रों पर पंजीकरण जारी है। तुमसर, भंडारा, साकोली, पवनी, तिरोडा, गोंदिया, लाखनी और मोहाड़ी डिपो में पंजीकरण की गति संतोषजनक है।

अंतिम तिथि 1 सितंबर तक

भंडारा जिला परिवहन नियंत्रक नीलेश बेलसरे ने कहा कि एसटी यात्रा में मिलने वाली छूट पारदर्शी तरीके से वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड अत्यंत आवश्यक है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसीलिए सरकार ने पंजीकरण की समयसीमा 1 सितंबर तक बढ़ा दी है। जिले के सभी डिपो में पंजीकरण तेजी से जारी है। नागरिक इस बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर अपना पंजीकरण जल्द से जल्द पूरा कराएं।

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो