भंडारा में चुनावी घमासान (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: चुनावी फाइट के दावों में उलझा शहर, 11 उम्मीदवारों के बीच नगराध्यक्ष की तगड़ी टक्कर

Bhandara News: भंडारा नगरपालिका चुनाव में रोमांचक मुकाबला, 11 अध्यक्ष उम्मीदवार और 191 पार्षद दावेदारों के बीच त्रिकोणी-चौकोणी फाइट; शहर में चुनावी तापमान चरम पर।

प्रिया जैस

Bhandara municipal election: नगरपालिका चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही भंडारा शहर में राजनीतिक हलचल चरम पर पहुंच गई है। हर चौक, पानटपरी, चौराहे से लेकर सोशल मीडिया तक बस एक ही चर्चा है कि इस बार मुकाबला कैसा होगा? चुनाव बहुरंगी है, त्रिकोणी, आमने-सामने का या सीधा है? इन सवालों के बीच शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।

इस बार नगराध्यक्ष पद के लिए ग्यारह उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार पूरी ऊर्जा, रणनीति और ताकत के साथ शहर में दौरे कर रहे हैं।वोटरों के रुझान में तेजी से हो रहे बदलावों के कारण किसी एक उम्मीदवार का पलड़ा भारी ठहराना मुश्किल हो गया है।इसी वजह से जानकारों का मानना है कि मुकाबला त्रिकोणी या चौकोणी हो सकता है।

मुकाबला हो गया रोमांचक

नगर पालिका की सदस्य पद के 35 सीटों के लिए इस बार कुल 191 उम्मीदवार मैदान में हैं। इतने बड़े पैमाने पर नामांकन के कारण मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। कुछ वार्डों में सीधे दो उम्मीदवारों का संघर्ष है, तो कई वार्डों में तीन-तीन या चार-चार दावेदारों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल रही है।निर्दलीय उम्मीदवारों और बागी दावेदारों ने भी मुकाबले को और पेचीदा बना दिया है। इससे राजनीतिक दलों के अधिकृत उम्मीदवारों की चिंता काफी बढ़ गई है।

माहौल हमारा ही है, हर उम्मीदवार का दावा

चुनावी प्रचार तेज होने के साथ ही शहर के सभी वार्डों में उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक घर-घर संपर्क अभियान लगातार जारी है।कहीं नागरिक अपनी समस्याएं और स्थानीय मुद्दे उम्मीदवारों के सामने रख रहे हैं, तो कई जगह मतदाता हर प्रत्याशी को यह कहकर आश्वस्त कर रहे हैं कि हम आपके ही हैं। इस माहौल में हर उम्मीदवार अपने पक्ष में हवा बहने का दावा कर रहा है।

नए चेहरे भी दे रहे कड़ी चुनौती

पुराने और अनुभवी नगरसेवकों के साथ-साथ इस बार बड़ी संख्या में नए चेहरे भी मैदान में उतर गए हैं। नई पीढ़ी के इन उम्मीदवारों ने चुनावी समीकरणों में नया मोड़ पैदा कर दिया है।कई वार्डों में नए उम्मीदवारों के आने से मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म

शहर के सभी प्रमुख चौक, बाजार, चौराहे, चाय के ठेले और सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा है कि किस वार्ड में कौन सामने है? किसकी लहर चल रही है? किसकी फाइट सबसे तगड़ी है?लोकतंत्र के इस स्थानीय उत्सव में भंडारा शहर पूरी तरह डूबा हुआ है और मतदान का दिन नजदीक आ चुका है। मुकाबला कडा और बडा दिलचस्प होने की उम्मीद की जा रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न