10 वर्षीय बच्चे से अत्याचार का आरोप (सोर्स: सोशल मीडिया)
भंडारा

भंडारा के लाखांदुर में 20 रुपए का लालच देकर 10 वर्षीय बच्चे से अनैसर्गिक अत्याचार, पोक्सो के तहत केस दर्ज

Bhandara Minor Child Abuse Case: लाखांदुर में 10 वर्षीय बच्चे को 20 रुपए देकर लैंगिक अत्याचार करने का आरोप है। परिजनों से मारपीट के बाद आरोपी युवक और उसके भाई पर पोक्सो के तहत केस दर्ज हुआ।

आलोक उमाकृष्ण

Minor Child Abuse Case: भंडारा जिले के लाखांदुर में खाने की चीजें खरीदने के लिए 20 रुपए देकर 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे से अनैसर्गिक लैंगिक अत्याचार करने का मामला सामने आया है।

इस घटना के बाद पीड़ित बच्चे के परिजनों से विवाद कर मारपीट करने के आरोप में लाखांदुर पुलिस ने आरोपी युवक सहित उसके भाई के खिलाफ पोक्सो कानून समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मजदूरी करने गए थे पिता

पुलिस के अनुसार, यह घटना तहसील के एक गांव में 14 और 15 अगस्त के दौरान हुई। इस मामले में शिकायत के आधार पर आरोपी युवक और उसके भाई अमोल अभिमन मैंद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित 10 वर्षीय छात्र जिला परिषद प्राथमिक स्कूल क्रमांक-2 में पढ़ता है।

उसके माता-पिता कुछ दिनों से नागपुर जिले के रामटेक तहसील में धान रोपाई के काम के लिए मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान आरोपी युवक ने स्कूल परिसर में अकेले मिले बच्चे को खाने की चीजें खरीदने के लिए 20 रुपए दिए और उसके साथ अनैसर्गिक लैंगिक अत्याचार किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

आरोपी के भाई ने की मारपीट

माता-पिता के गांव लौटने के बाद 10 वर्षीय बच्चे ने उनके सामने घटना की जानकारी रखी। बच्चे की बात सुनने के बाद परिजनों ने आरोपी युवक से घटना को लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी युवक के भाई ने कथित तौर पर विवाद करते हुए पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की।

घटना के बाद परिजनों ने लाखांदुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ पोक्सो कानून सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानेदार शिरीष भालेराव के मार्गदर्शन में की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?