चंद्रपुर: हिट एंड रन का 24 घंटे में खुलासा, युवक की मौत के मामले में फरार चालक नागपुर से पकड़ा गया

Chandrapur Road Accident:चंद्रपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक की मौत के मामले का पुलिस ने एक दिन में खुलासा किया। तकनीकी जांच के आधार पर फरार चालक को नागपुर से वाहन समेत पकड़ा गया।
Chandrapur Road Accident Case Solved
चंद्रपुर सड़क दुर्घटना का मामला सुलझा(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur Road Accident Case Solved: धाबा-सोमणपल्ली मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत के मामले का धाबा पुलिस ने महज एक दिन में खुलासा कर दिया।

हादसे के बाद वाहन समेत फरार हुए चालक को पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर नागपुर से वाहन समेत हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से पुलिस के त्वरित और तकनीकी जांच पर आधारित अनुसंधान की सराहना हो रही है।

मॉर्निंग वॉक के वक्त वाहन ने मारी टक्कर

चंद्रपुर के धाबा-सोमणपल्ली मुख्य मार्ग पर गुरुवार (20 अगस्त) सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले 28 वर्षीय विठ्ठल मोहुर्ले को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विठ्ठल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन समेत फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल विठ्ठल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका।

इलाज के दौरान विठ्ठल की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी।

Chandrapur Road Accident Case Solved
चंद्रपुर में उद्योग समूहों के साथ समस्याओं पर मंथन, बड़े उद्योगों और स्थानीय MSMEs के बीच बनेगा सेतु

तेलंगाना से नागपुर तक खंगाला सुराग

घटना के बाद आरोपी वाहन और चालक की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत पवार के नेतृत्व में धाबा पुलिस की जांच टीम ने तकनीकी सहायता से वाहन की गतिविधियों का पता लगाना शुरू किया

जांच में वाहन के तेलंगाना से नागपुर तक पहुंचने के सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने नागपुर पहुंचकर आरोपी संदीप संतोष शिंदे (28) को उसके वाहन समेत हिरासत में ले लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com