मुर्गा लड़ाई कराते पकड़े गए आरोपी (फोटो नवभारत) 
भंडारा

भंडारा में मुर्गा लड़ाई पर लाखों की बाजी, पुलिस ने लाखांदुर के दो बाजारों में की छापामार कार्रवाई

Bhandara News: भंडारा के लाखांदुर में पुलिस ने दो मुर्गा बाजारों पर छापा मारकर अवैध सट्टेबाजी का 3.41 लाख रुपये का माल जब्त किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आकाश मसने

Betting On Cockfights In Bhandara: भंडारा जिले की लाखांदुर तहसील के इटान के वैनगंगा नदी घाट परिसर के मुर्गा बाजार पर पुलिस कर्मियों से छापा मारकर हुई कार्रवाई को कुछ घंटे नहीं बीते थे कि दोपहर दौरान और एक मुर्गा बाजार पर छापा मारा। उक्त कार्रवाई विगत 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे के दौरान तहसील के मड़ेघाट से चप्राड मार्ग के नहर परिसर में की गई।

इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने तहसील के मड़ेघाट निवासी अमोल भाष्कर मखरे (38), आसोला निवासी अमोल मधुकर तोंढरे (23), विहिरगांव निवासी हिवराज ज्योतिराम ठाकरे (45) व गोंदिया जिले के अर्जुनी/मो. तहसील के सिरौली निवासी कृष्णा वामन झोडे (43) नामक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुल 2।01 लाख रुपयों का माल जब्त किया है।

मुर्गा लड़ाई पर लग रही थी बाजी

भंडारा पुलिस के अनुसार, घटना के दिन आरोपियों ने तहसील के मड़ेघाट से चप्राड मार्ग के नहर परिसर में अवैध रूप से मुर्गा बाजार आयोजित कर पैसों के हार जीत की बाजी लगाने की गुप्त खबर पुलिस को दी गई थी। इस खबर पर लाखांदुर पुलिस स्टेशन के सहायक थानेदार आशीष गंद्रे के नेतृत्व में पुलिस अंमलदार विनोद मैंद, सूरज भताने, महिला पुलिस अंमलदार साक्षी दलवी आदि ने मुर्गा बाजार पर छापा मारा।

इस दौरान पुलिस ने घटना के आरोपियों को मुर्गा बाजार पर पैसों की बाजी लगाते रंगेहाथ पकड़कर मामला दर्ज करते हुए कुल 2।01 लाख रुपयों का माल जब्त किया है। इस मामले की आगे की जांच थानेदार सचिन पवार के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।

उल्लेखनीय है कि सुबह के दौरान इटान के वैनगंगा नदी घाट परिसर के मुर्गा बाजार पर छापा मारकर कुल 1।40 लाख रुपयों का माल जब्त किया गया था। उक्त कार्रवाई हुए कुछ घंटे नहीं बीतते कि लगातार दूसरे मुर्गा बाजार पर छापा मारकर 2।01 लाख रुपयों का माल जब्त किया गया है। उक्त दोनों मामले में पुलिस प्रशासन से की गई कार्रवाई की नागरिकों में प्रशंसा की जा रही है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात