Gosikhurd Dam (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी

Bhandara Rain Update: भंडारा जिले में लगातार बारिश के चलते गोसीखुर्द बांध से वैनगंगा नदी में 160 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

आंचल लोखंडे

Gosikhurd Dam Water Release: भंडारा जिले में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। इस बारिश के कारण गोसीखुर्द जलाशय के बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करना बेहद आवश्यक हो गया। जल संसाधन विभाग और प्रशासन के निर्णय के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 3 बजे से गोसीखुर्द बांध के पावर हाउस (विद्युत गृह) के माध्यम से वैनगंगा नदी के मुख्य पात्र में 160 क्यूमेक्स पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है।

पानी छोड़े जाने के कारण वैनगंगा नदी के जलस्तर में अचानक और तेजी से बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना बनी हुई है। सूखे जल स्त्रोतों में बढ़ा जलस्तर, किसानों के खिले चेहरे जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई इस जोरदार बारिश से आम जनता और विशेष रूप से किसान वर्ग ने बड़ी राहत की सांस ली है। बुधवार की सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी रात भर चलती रही और गुरुवार की सुबह व दोपहर में भी रिमझिम फुहारों के साथ तेज बारिश की झड़ी लगी रही।

वैनगंगा नदी में छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी

इस व्यापक वर्षा के कारण पिछले कई दिनों से बढ़ रही उमस और गर्मी की भीषणता पर पूरी तरह से लगाम लग गई है। इसके साथ ही, जिले के सूखे पड़े पारंपरिक जल स्रोत, कुएं और तालाब एक बार फिर पानी से लबालब होने लगे हैं। इस अनुकूल मौसम को देखकर किसानों के मुरझाए चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। खरीफ सीजन की फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है, जिससे उत्साहित होकर किसान अब दोगुनी उम्मीद के साथ अपने कृषि कार्यों और बुआई-रोपाई में जुट गए हैं।

लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांवों के नागरिकों, मछुआरों, पशुपालकों और नदी मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आधिकारिक चेतावनी और अपील जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी स्थिति में नदी के जलपात्र में प्रवेश न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। आपदा प्रबंधन विभाग और सभी स्थानीय प्रशासनिक एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि संभावित प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

अड्याल और सिहोरा में मूसलाधार आफत

मौसम विभाग और प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भंडारा जिले में औसतन 26।3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान जिले के दो प्रमुख मंडलों, अड्याल और सिहोरा में भारी अतिवृष्टि दर्ज की गई।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला