Beed: नवविवाहित लेखपाल ने लगाया फंदा, मां की शिकायत पर पत्नी बनी आरोपी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI) 
बीड

पत्नी की डायरी और अनैतिक अफेयर का सच, बीड में लेखपाल खतरनाक कदम, सदमे में पूरा परिवार

Beed Ambajogai Talathi Dhananjay Koli Suicide: बीड के अंबाजोगाई में तलाठी धनंजय कोली ने शादी के 12 दिन बाद की आत्महत्या। पत्नी की डायरी से खुला अफेयर का सच।

अनिल सिंह

Beed Talathi Suicide Case: बीड जिले के अंबाजोगाई में घटित हुई यह घटना सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक में भारी चर्चा का विषय बनी हुई है। 28 साल के होनहार युवक धनंजय उर्फ गणेश दत्तु कोली अंबाजोगाई में ही तलाठी (लेखपाल) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में उनके परिवार ने बड़े ही अरमानों के साथ उनका विवाह दीपाली नाम की युवती से कराया था।

दीपाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के फोरेंसिक विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती थी, इसलिए दोनों परिवारों में इस विवाह को लेकर बेहद खुशी का माहौल था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी महज 12 दिनों में मातम में बदल जाएगी। विवाह संपन्न होने के तुरंत बाद से ही दीपाली का व्यवहार अपने पति धनंजय के प्रति बेहद उदासीन और संदेहास्पद रहने लगा था।

शादी के बाद भी घंटों प्रेमी के साथ फोन पर बातचीत

जांच अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दीपाली का शादी से पहले ही किसी अन्य युवक के साथ बेहद गहरा और अनैतिक प्रेम संबंध था। उसने इस सच को अपने माता-पिता और पति धनंजय से पूरी तरह छुपाकर यह शादी की थी। हद तो तब हो गई जब शादी के बाद नए घर में आने पर भी वह धनंजय की नजरों से बचकर अपने उसी प्रेमी के साथ फोन पर घंटों बातचीत में व्यस्त रहने लगी। जब भी धनंजय को उसकी इस हरकत पर शक होता और वह उससे पूछताछ करने का प्रयास करता, तो दीपाली हमेशा गोलमोल और झूठे जवाब देकर बात को टाल दिया करती थी।

निजी डायरी के पन्नों ने बयां की अनैतिक संबंधों की दास्तान

अपनी पत्नी के इस बदलते और रहस्यमयी रवैये से परेशान होकर धनंजय ने खुद सच का पता लगाने का फैसला किया। इसी दौरान उनके हाथ दीपाली की एक बेहद निजी डायरी लग गई। जब धनंजय ने उस डायरी को खोलकर पढ़ा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उस डायरी में दीपाली और उसके प्रेमी ने अपने शारीरिक और अनैतिक संबंधों के बारे में हर एक बात बेहद विस्तार से लिख रखी थी। अपनी पवित्र शादी के पीछे का यह घिनौना सच और धोखा देखने के बाद धनंजय मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए और गहरे अवसाद (शॉक) में चले गए।

सदमे में आकर उठाया कदम, अंबाजोगाई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

पत्नी की डायरी में लिखे उस कड़वे सच को धनंजय का आत्मसम्मान बर्दाश्त नहीं कर सका और इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण 25 मई को उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक लेखपाल की मां सुनंदा कोली ने हिम्मत जुटाकर अंबाजोगाई पुलिस स्टेशन में अपनी बहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने डायरी को मुख्य साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में ले लिया है और दीपाली कोली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब