एकनाथ शिंदे व बच्चू कडू (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे से मुलाकात और महाराष्ट्र MLC चुनाव, बच्चू कडू की शिवसेना में एंट्री के पीछे की पूरी कहानी

Bachchu Kadu ने शिवसेना में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। वे इसे दिव्यांगों की लड़ाई लड़ने का नाम दे रहे हैं। लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और है। कडू ने कल देर रात एकनाथ शिंदे से मुलाकात की।

आकाश मसने

Bachchu Kadu MLC Election 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव के नामांकन की समय सीमा समाप्त होने से ठीक पहले राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और कद्दावर नेता बच्चू कडू ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।

बच्चू कडू ने कहा उनके प्रयासों से ही राज्य में अलग दिव्यांग मंत्रालय का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि मंत्रालय तो बन गया, लेकिन उसे जितनी मजबूती मिलनी चाहिए थी, वह अभी तक नहीं मिल पाई है। अब मैं शिवसेना की ताकत बढ़ाऊंगा ताकि दिव्यांगों की ताकत बढ़ सके।

बच्चू कडू भले ही इसे दिव्यांगों के भलाई से जोड़ रहे हैं। लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ ओर ही कह रही है। बच्चू कडू ने कल देर रात उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि शिवसेना की ओर से बच्चू कडू का नाम विधान परिषद के लिए लगभग फाइनल हो चुका है।

अंतिम समय की दौड़ और शिवसेना की शर्त

विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने में अब महज कुछ ही घंटे शेष हैं। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना ने बच्चू कडू के सामने एक शर्त रखी थी कि वे अपने प्रहार संगठन का शिवसेना में विलय कर दें, जिसके बाद उन्हें उम्मीदवारी दी जाएगी। हालांकि, बच्चू कडू ने इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे फोन आया है और मैं चर्चा के लिए जा रहा हूं। अभी तक उम्मीदवारी निश्चित होने की आधिकारिक जानकारी मुझ तक नहीं पहुंची है।

विलय नहीं, सहयोग पर जोर

जब उनसे संगठन के विलय के बारे में पूछा गया, तो कडू ने साफ तौर पर कहा कि विलय का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मैं शिवसेना के चुनाव चिह्न पर नामांकन दाखिल करता हूं, तो भी प्रहार जनशक्ति पार्टी एक सामाजिक संगठन के रूप में स्वतंत्र होकर काम करती रहेगी। मैं दिव्यांगों, किसानों और वंचितों के लिए वैसा ही रहूंगा जैसा पहले था। कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 2 मई 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 4 मई 2026
  • मतदान की तारीख: 12 मई 2026 (सुबह 9 से शाम 4 बजे तक)
  • मतगणना: 12 मई 2026 (शाम 5 बजे)
  • प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि: 13 मई 2026

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे