Chhatrapati Sambhajinagar Shiv Sena Shinde Faction Crime News: छत्रपति संभाजीनगर शहर के महावीर चौक क्षेत्र में रविवार देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) के उपजिला प्रमुख अबादास म्हस्के पर शातिर अपराधी ने मर्डर करने की बात कहकर चाकू से गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहले 'अण्णा, मैं तो मजाक कर रहा था' कहकर उन्हें गले लगाने के बाद कमर से चाकू निकालकर गर्दन पर वार किए। गंभीर रूप से घायल नेता खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े।
भतीजे ने सूझबूझ दिखाकर समय पर अस्पताल पहुंचाने से बड़ा हादसा टल गया। हमलावर राम शेषराव बोड़खे के खिलाफ क्रांति चौक पुलिस थाने में केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई है। अंबादास के भतीजे खंडू म्हस्केने आरोपी शिकायत दर्ज कराई कि रविवार रात 10 बजे से आरोपी राम उन्हें फोन कर धमका रहा था।
फोन पर उसने उन्हें बाबा पेट्रोल पंप पर आने की चुनौती दी। अंबादास ने यह बात भतीजे खंडू म्हस्के को बताने के बाद दोनों रात 11.30 बजे कार से बाबा पेट्रोल पंप क्षेत्र पहुंचे।
एसटी स्टैंड जाने वाले मार्ग पर ट्रैवल्स कार्यालय के सामने अंबादास राम से मिलने पहुंचे। आरोपी ने शांत भाव से कहा, 'अण्णा, मैं मजाक कर रहा था' व गले लगाकर हमला कर दिया, पहला वार बचाने की कोशिश में हल्का लगा, पर दूसरा वार गर्दन पर गहरा लगने से भारी रक्तसाव हुआ।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर: ‘बारिश की हर बूंद कीमती’, जलशक्ति अभियान की बैठक में कलेक्टर विनय गौड़ा के सख्त निर्देश
इससे महावीर चौक क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। उनके पीछे खड़े भतीजे खंडू तत्काल दौड़कर मौके पर पहुंचे आरोपी को धक्का देकर खून से लथपथ अपने चाचा को वाहन में बैठाकर घाटी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अगले इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जांच उपनिरीक्षक आत्माराम घुगे कर रहे हैं।