- Hindi News »
- Business »
- Sufficient Availability Of Petrol And Diesel In Government Give Latest Update
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
Government update on Petrol and Diesel: मंत्रालय के अनुसार, पिछले तीन दिनों में लगभग 1.32 करोड़ बुकिंग के मुकाबले करीब 1.34 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई।
- Written By: मनोज आर्या

पेट्रोल पंप, (सोर्स- सोशल मीडिया )
Government update on Petrol and Diesel: केंद्र सरकार ने एक बार फिर लोगों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी नहीं करने की अपील की है। पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह स्थिर है। मंत्रालय ने साफ किया कि कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी दबाव जरूर देखा गया है, लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार सप्लाई की निगरानी और समन्वित वितरण के जरिए स्थिति को संभाल रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मंत्रालय ने कहा कि नागरिक केवल अपनी जरूरतों के हिसाब से ही ईंधन खरीदें और पैनिक बाइंग से बचें। मंत्रालय ने कहा कि जिम्मेदार खपत और जनता का सहयोग मौजूदा अधिक मांग वाले दौर में सभी के लिए ईंधन की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक
इससे पहले गुरुवार को सरकार ने कहा था कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सरकार ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की अनावश्यक खरीदारी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि सप्लाई बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि लोग अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। सरकार के मुताबिक, बढ़ती मांग के बावजूद सप्लाई चेन लगातार सक्रिय है और स्थिति नियंत्रण में है।
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन संकट: चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड; प्रशासन के 30% अतिरिक्त आपूर्ति के दावे बेअसर?
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर पहुंचा; लगातार दूसरे दिन तेजी
सरकार के खजाने में आएंगे 2.87 लाख करोड़! RBI के इस फैसले से चमकेगी देश की इकोनॉमी, आम जनता को क्या मिलेगा?
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि 20 मई को ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग उद्योग स्तर पर लगभग 99 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं, सिलेंडर की कालाबाजारी और डायवर्जन रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी में भी तेजी आई है, जो बढ़कर करीब 96 प्रतिशत हो गई है।
तीन दिनों 1.34 करोड़ सिलेंडर की डिलीवरी
मंत्रालय के अनुसार, पिछले तीन दिनों में लगभग 1.32 करोड़ बुकिंग के मुकाबले करीब 1.34 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई। केवल बुधवार को ही करीब 45.36 लाख बुकिंग के मुकाबले 47.51 लाख सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए। सरकार ने बताया कि पिछले तीन दिनों में करीब 1.87 लाख 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर भी बेचे गए हैं। वहीं, मार्च से अब तक लगभग 7.64 लाख पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए जा चुके हैं और अतिरिक्त 2.81 लाख कनेक्शनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस तरह कुल 10.45 लाख पीएनजी कनेक्शनों का विस्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
इसके अलावा करीब 7.99 लाख नए ग्राहकों ने भी गैस कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है। मंत्रालय का कहना है कि लगातार बढ़ती मांग के बावजूद सप्लाई व्यवस्था मजबूत बनी हुई है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
Sufficient availability of petrol and diesel in government give latest update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMउल्हासनगर मनपा में शिवसेना पार्षद विक्की लबाना का नगरसेवक पद रद्द , जाति प्रमाण पत्र अमान्य साबित
May 22, 2026 | 10:39 PMगुरुग्राम में ट्रांसफार्मर फुंकने से मचा हाहाकार! बीच रास्ते में रुकी मेट्रो, ट्रैक पर चलकर स्टेशन पहुंचे लोग
May 22, 2026 | 10:31 PMMP News: भोपाल के चौराहों पर बजने वाले ट्रैफिक लाउडस्पीकरों पर NGT का डंडा, पुलिस को जारी हुए कड़े निर्देश
May 22, 2026 | 10:29 PMMP News: माशिम बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन में लापरवाही! छात्र-छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
May 22, 2026 | 10:11 PMधमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
May 22, 2026 | 10:07 PMजीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
May 22, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














