Sambhajinagar Crime Branch Action( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, होटल नंदिनी पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा; संचालक फरार, जांच तेज

Sambhajinagar Sex Racket Busted: छत्रपति संभाजीनगर में होटल नंदिनी पर छापेमारी, देह व्यापार रैकेट का खुलासा। महिलाओं को छुड़ाया गया, दो आरोपी गिरफ्तार, संचालक फरार।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Crime Branch Action: छत्रपति संभाजीनगर शहर अपराध शाखा ने बीते दिन वालूज एमआईडीसी क्षेत्र के कामगार चौराहे में होटल नंदिनी में जारी अवैध देह व्यापार अड्डे पर छापा मारा।

प्रकरण में पुलिस ने परप्रांतीय व स्थानीय महिलाओं को छुड़ाते हुए दो प्रबंधकों को सचिन गोसावी (30, पुलिस कॉलोनी, पुंढरपुर) व नितिन गोसावी (32, त्रिमूर्ति नगर, रांजणगांव) को दबोच लिया।

फरार होटल संचालक उमेश रावसाहेब आमले (पड़ेगांव) की पुलिस सरगर्मी से खोजबीन कर रही है। पुलिस ने नकदी के अलावा मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री संग कुल 78,350 रुपए की सामग्री जब्त कर ली।

एमआईडीसी चालूज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक गजानन कल्याणकर ने बताया कि होटल नंदिनी में प्रबंधक व संचालक की साठगांठ के चलते देह विक्री का व्यवसाय जारी था।

समझा जाता है कि आरोपी महिलाओं को पैसों का लालच देकर नर्क के दलदल में धकेल रहे थे। कल्याणकर ने बताया कि ग्राहकों से संपर्क साधकर पैसों की उगाही करने के बाद महिला मुहैया कराई जा रही थी। कहा कि दोपहर में 3:21 बजे पुलिस ने दबिश देकर होटल के प्रबंधक सचिन गोसावी व नितिन गोसावी को दबोच लिया।

जांच दल में ये रहे शामिल

यह कार्रवाई एलसीबी के पीआई कल्याणकर के अलावा उपनिरीक्षक जगन्नाथ मेनकुदले, हवलदार शोन पवार, सुनील जाधव, वाडीलाल जाधव, दीपक शिंदे, पूजा इंगले, गीता शिकारे, मनीषा नरवड़े, वनीता तुपे, वैष्णवी जटाले, अनैतिक मानवी व्यापार प्रतिबंध विभाग की सहायक निरीक्षक जयश्री कुलकर्णी, उपनिरीक्षक विठ्ठल शिंदे, हवलदार मानकापे, परदेशी, चिंचोलकर आदि ने की।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान